छत्तीसगढ़

3 हार्डकोर नक्सलियों ने डाले हथियार, 2 माओवादियों पर था 4 लाख का इनाम

सुकमा: सरकार की नई पुनर्वास नीति नियद नेल्लानार से प्रभावित होकर फिर तीन माओवादियों ने सरेंडर कर दिया है. सरेंडर करने वाले तीन नक्सलियों में से 2 पर चार लाख का इनाम घोषित था. तीनों माओवादियों ने सुकमा पुलिस के सामने हथियार डाले. हथियार डालने के बाद नक्सलियों ने कहा कि वो छत्तीसगढ़ सरकार की नई सरेंडर पॉलिसी से प्रभावित होकर हिंसा का रास्ता छोड़ रहे हैं.

सरेंडर करने वाले माओवादी: सरेंडर करने वाले माओवादियों में 26 साल का मड़कम एरा बाबू, 35 साल का सोदी देवा और 41 साल का मड़कम हड़मा शामिल है. हथियार डालने वाले माओवादियों का कहना है कि वो हिंसा के रास्ते पर चलते चलते ऊब चुके हैं. खोखली विचारधारा और अपनों के खिलाफ हथियार उठाने से दुखी हैं. सरेंडर करने वाले 2 माओादियों पर 4 लाख का इनाम था. पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों नक्सली राज्य सरकार की नक्सलवाद उन्मूलन नीति और पुलिस के पुनर्वास अभियान ‘नियाद नेल्लनार’ से प्रभावित हैं.

चेतना नाट्य मंडली: पुलिस अधिकारी ने बताया कि मड़कम एरा बाबू प्रतिबंधित माओवादी संगठन कंचल रिवोल्यूशनरी पीपुल्स कमेटी (आरपीसी) के तहत चेतना नाट्य मंडली (सीएनएम) के अध्यक्ष के रूप में सक्रिय था, जबकि हड़मा दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन (डीएकेएमएस) का प्रमुख था. दोनों पर शासन की ओर से 2 दो लाख का इनाम रखा गया था. पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीसरे माओवादी देवा मेटागुडा आरपीसी के तहत सीएनएम उपाध्यक्ष के रूप में सक्रिय था. आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति के अनुसार लाभ दिया जाएगा.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button