3 मार्च 2026: आज सुबह क्या है सोने के दाम, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 3 March 2026 : सोने की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। ईरान और अमेरिका-इजराइल युद्ध के बीच सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक दिल्ली में 24 कैरेट वाले के सोने की कीमत 8,100 रुपये बढ़कर 1,72,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना का वायदा भाव शाम तक 4.07% बढ़कर यानी 6596 रुपये उछलकर 1,68,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले दिन यह 1,62,104 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा बाजार में सोना 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर था। इंटरनेशनल मार्केट में हाजिर सोना बढ़कर 5,394.28 डॉलर प्रति औंस हो गया। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट का सोना 1,70,660 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार सोमवार को बाजार बंद होने तक बढ़कर 1,67,471 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चूंकि आज होली की वजह से सर्राफा बाजार बंद है, इसलिए आज यही भाव मान्य रहेगा। आगे IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का भाव जानिए। इसके साथ ही सोने के गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा रेट (Gold jewellery rates) नीचे देख सकते हैं।
IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)
- सोना 24 कैरेट: 167471 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 23 कैरेट: 166800 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 22 कैरेट: 153403 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 18 कैरेट: 125603 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 14 कैरेट: 97971 रुपये प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)
| शहर | 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) | 22 कैरेट सोना (10 ग्राम) | 18 कैरेट सोना (10 ग्राम) |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹170660 | ₹156450 | ₹128030 |
| मुंबई | ₹170510 | ₹156300 | ₹127880 |
| कोलकाता | ₹170510 | ₹156300 | ₹127880 |
| चेन्नई | ₹170840 | ₹156600 | ₹134000 |
| पटना | ₹170560 | ₹156350 | ₹127930 |
| लखनऊ | ₹170660 | ₹156450 | ₹128030 |
| अयोध्या | ₹170660 | ₹156450 | ₹128030 |
| मेरठ | ₹170660 | ₹156450 | ₹128030 |
| कानपुर | ₹170660 | ₹156450 | ₹128030 |
| गाजियाबाद | ₹170660 | ₹156450 | ₹128030 |
| नोएडा | ₹170660 | ₹156450 | ₹128030 |
| गुरुग्राम | ₹170660 | ₹156450 | ₹128030 |
| चंडीगढ़ | ₹170660 | ₹156450 | ₹128030 |
| जयपुर | ₹170660 | ₹156450 | ₹128030 |
| लुधियाना | ₹170660 | ₹156450 | ₹128030 |
| गुवाहाटी | ₹170510 | ₹156300 | ₹127880 |
| इंदौर | ₹170560 | ₹156350 | ₹127930 |
| अहमदाबाद | ₹170560 | ₹156350 | ₹127930 |
| वडोदरा | ₹170560 | ₹156350 | ₹127930 |
| सूरत | ₹170560 | ₹156350 | ₹127930 |
| नागपुर | ₹170510 | ₹156300 | ₹127880 |
| पुणे | ₹170510 | ₹156300 | ₹127880 |
| नासिक | ₹170540 | ₹156330 | ₹127910 |
| बैंगलोर | ₹170510 | ₹156300 | ₹127880 |
| भुवनेश्वर | ₹170510 | ₹156300 | ₹127880 |
| केरल | ₹170510 | ₹156300 | ₹127880 |
| रायपुर | ₹170510 | ₹156300 | ₹127880 |
| कटक | ₹170510 | ₹156300 | ₹127880 |
| हैदराबाद | ₹170510 | ₹156300 | ₹127880 |
पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव
ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक सोमवार को देश की राजधानी दिल्ली में कीमती धातुओं की कीमतों में जबरदस्त इजाफा हुआ। मिडिल ईस्ट में लड़ाई बढ़ने के बाद इन्वेस्टर्स के सेफ-हेवन एसेट्स की तरफ जाने से सोना 1.73 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया। बुलियन मार्केट में, 99.9 परसेंट प्योरिटी वाले यानी 24 कैरेट के सोने की कीमत 8,100 रुपये या 4.92 परसेंट बढ़कर 1,72,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गई। पिछले मार्केट सेशन में यह 1,64,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट गोल्ड USD 116.38, या 2.21 परसेंट बढ़कर USD 5,394.28 प्रति औंस हो गया।
पिछले दिन सोना का वायदा भाव
मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अप्रैल अनुबंध के लिए सोना 5,811 रुपये यानी 3.6 प्रतिशत बढ़कर 1,67,915 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वैश्विक बाजार में भी कीमती धातुओं के वायदा कारोबार में तेजी का रुझान देखा गया। सोना 161.8 डॉलर यानी 3.08 प्रतिशत चढ़कर 5,409.7 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।



