राजधानी में 27 सितंबर से 24वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन,

रायपुर. राजधानी रायपुर में 24वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन होगा. प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 31 दिसंबर 2024 तक किया जाएगा. प्रतियोगिता का शुभारंभ 28 दिसंबर को साइंस कॉलेज मैदान में होगा. इसमें अण्डमान, मणिपुर, पंजाब सहित देश भर के विभिन्न प्रांतों और पड़ोसी देश नेपाल से लगभग 800 खिलाड़ी प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा लेंगे. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन किया.
नवा रायपुर में बनेगी मेडिसिटी
छत्तीसगढ़ को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मेडिकल टूरिज्म के क्षेत्र में पहचान मिलेगी. नवा रायपुर अटल नगर के 200 एकड़ क्षेत्र में आधुनिक सुविधा युक्त मेडिसिटी बनाने का प्रस्ताव है. 200 एकड़ में मेडिसिटी विकसित की जाएगी. नवा रायपुर के सेक्टर 37 में भूमि का चिन्हांकन किया गया है.प्रोजेक्ट में निजी निवेश की सहायता से लगभग 5,000 बिस्तर क्षमता की स्वास्थ्य सुविधाओं का विकास किया जाएगा. सुविधायुक्त मेडिसिटी से छत्तीसगढ़ ही नहीं निकटवर्ती राज्यों के नागरिकों को भी स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेगी.



