ज्योतिषी

2025: जानिए शनि पाया का किस राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव

इस साल 2025 में शनि 29 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे है। शनि का मीन राशि में गोचर करने से सभी राशियों पर प्रभाव देखने को मिलेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि जब किसी राशि में गोचर करते हैं। उस समय जिस राशि से चंद्रमा की जैसी स्थिति होती है, उसके आधार पर शनि का पाया निर्धारित होता है। अंक ज्योतिष के मुताबिक, शनि के चार पाए होते हैं। सोना का पायास चांदी का पाया, तांबे का पाया और लोहे का पाया। वहीं, 2025 में शनि लौह, ताम्र, रजत और स्वर्ण पाया में रहेगा। चलिए आपको बताते है मेष से लेकर मीन तक 12 राशियों पर इन पायों का असर भी अलग-अगल होगा। आइए आपको बताते हैं किस राशि पर शनि का कौन-सा पाया रहेगा और क्या फल मिलेगा।

मेष, सिंह और धनु राशि में लौह पाद रहेगा

2025 में मेष, सिंह और धनु राशि के जातकों पर शनि का लौह पाया रहने वाला है। ज्योतिष के मुताबिक, शनि का लौह पाद शुभ फल देने वाला नहीं है। शनि का लोहे का पाया आर्थिक परेशनियां लाने वाला माना जाता है। शनि के लोहे के पाए के प्रभाव से नौकरीपेशा लोगों को नौकरी में परेशनियों का सामना करना पड़ेगा। व्यापार में हानि हो सकती है। मनसित तनाव से भी गुजरना हो सकता है।

उपाय- शनिवारे के दिन शनि चलीसा का पाठ करें और गरीबों की मदद करें।

वृषभ, तुला और मीन राशि वालों का स्वर्ण पाया रहेगा

इस साल वृषभ, तुला और मीन राशि पर स्वर्ण पाया रहने वाला है। शनि के स्वर्ण पाए को मिश्रित फल देने वाला माना जाता है। सोने पाए का प्रभाव से इन राशियों के जातकों को संघर्ष करने के साथ ही सफलता प्राप्त होगी। ज्यादा मेहनत करने से इन 3 राशियों के जातकों को शुरुआत में निराशा मिलेगी और निराशा को त्यागकर सही दिशा में मेहनत करेंगे, तो सफलता जरुर मिलेगी। 2025 में सोने के आभूषणों का लेन-देने का योग बन रहा है। नौकरी और बिजनेस में काफी बदलाव देखने को मिलेगा। बिजनेस में लाभ होगा।

उपाय- शनिवार के शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मिथुन, कन्या और मकर राशि के ताम्र के पाया रहेगा

इस साल 2025 में मिथुन, कन्या और मकर राशि के जातकों पर शनि का ताम्र पाया रहने वाला है। शनि के ताम्र पाया कई राशियों का काफी लाभ मिलेगा। करियर और नौकरी में लाभ मिलेगा। तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। देश-विदेश की यात्रा का मौका मिलेगा। घर में खुशियां आएगी। अपना घर खरीदने के योग बन रहा है।

उपाय- मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करें और गरीबों को गरम कपड़े बांटे।

कर्क, वृश्चिक और कुंभ राशि पर चांदी का पाया होगा

इस साल कर्क, वृश्चिक और कुंभ राशियों पर शनि का चांदी का पाया रहने वाला है। शनि का चांदी का पाया काफी शुभ फल देता है। चांदी के पाए के प्रभाव से व्यक्ति को अचानक से धन लाभ होगा। आमदानी के नए स्त्रोत बनते हैं। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने से आंतरिक खुशी में वृद्धि होती है। जो लोग विदेश में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं उन्हें सफलता मिलेगी। प्यार के मामले में चांदी पाया काफी लकी होता है और यह शुभ प्रभाव देगा।

उपाय – शनिवार के दिन जानवरों को भोजन जरुर कराएं। जानवरों पर दयाभाव दिखाएं।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button