छत्तीसगढ़

इंजेक्शन लगाने के बाद 2 माह के शिशु की मौत, डॉक्टर और नर्स पर इलाज में लापरवाही का आरोप

बीजापुर. उसूर ब्लॉक के आवापल्ली स्वास्थ्य केन्द्र में दो माह की शिशु की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा मच गया. दरअसल आज सुबह 9 बजे बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के ग्राम मुर्दोण्डा से एक दो माह की दूधमुंहे बच्चे को स्वास्थ्य खराब होने पर परिजनों ने आवापल्ली स्वास्थ्य केंद्र लाया था, जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई. परिजनों ने डॉक्टर और ड्यूटी में रही नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाया है. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है.

परिजनों ने कहा है कि बच्चे को हल्का सा बुखार और सर्दी, खांसी होने पर आज सुबह 9 बजे स्वास्थ्य केंद्र आवापल्ली लाया था, जहां डॉक्टर ने प्राथमिकी इलाज के दौरान दो माह के बच्चे को सिरप व भाप न देकर सीधे हाथ में कैनुला लगाकर लगातार एक के बाद एक इंजेक्शन लगाना शुरू कर दिया. हम लोगों ने डॉक्टर और ड्यूटी में रही सिस्टर से कहा कि कोई सिरप लिख दीजिए, इस पर डॉक्टर व सिस्टर ने कहा, हमको क्या करना है ये हमें मत सिखाइए. आगे परिजनों ने कहा, डॉक्टर व सिस्टर दोनों की लापरवाही से बच्चे की मौत हुई है. इस घटना की प्रशासन निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करे.

इस मामले में बीएमओ डॉ.उमेश ठाकुर ने लल्लूराम डॉट कॉम से कहा कि बच्चे को निमोनिया की बीमारी थी. सुबह परिजन स्वास्थ्य केन्द्र लाए थे. बच्चा सीरियस कंडिशन में था. हमारे तरफ से नॉर्मल ट्रीटमेंट किया गया. परिजन भावुक है, इसलिए इस तरह का गलत आरोप लगा रहे हैं.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button