छत्तीसगढ़

192 आरक्षकों का हुआ तबादला,

धमतरी। पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। एसपी सूरज सिंह परिहार ने दो साल से अधिक समय से एक ही जगह पर जमे आरक्षकों को इधर से उधर किया है। जारी आदेश में 192 आरक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। ट्रांसफर में पारदर्शिता का समावेश किया गया है, जिससे सेवा संतुष्टि दक्षता और प्रदर्शन बेहतर होने की उम्मीद है। इस कदम को कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक धमतरी सूरज सिंह परिहार के मार्गदर्शन में जिला पुलिस में पदस्थ ऐसे आरक्षकों, जिन्होंने दो वर्ष की सेवा पूर्ण कर ली है, के लिए एक सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी स्थानांतरण प्रक्रिया अपनाई गई। इस क्रम में तीन अनुभागों धमतरी, कुरुद एवं नगरी के साथ पुलिस लाइन, यातायात, नियंत्रण कक्ष, SP कार्यालय, साइबर थाना, अजाक, महिला सेल इत्यादि में दो साल से अधिक समय से पदस्थ आरक्षकों का सम्मेलन आयोजित किया गया l खुले मंच के सम्मेलन में उनसे उनकी इच्छानुसार तीन थाना/चौकी के विकल्प भरवाए गए।

प्राप्त विकल्पों के साथ-साथ कार्य मूल्यांकन को ध्यान में रखते हुए दो पृथक सूचियों के माध्यम से क्रमशः 121 और 71 अर्थात कुल 192 आरक्षकों का स्थानांतरण विभिन्न थाना/चौकियों एवं रक्षित केंद्र में किया गया है। उक्त स्थानांतरण प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बरतते हुए तीन विकल्पों में गृह थाना/चौकी और ठीक पिछली पोस्टिंग के अतिरिक्त कोई भी 3 पोस्टिंग विकल्प सभी से मांगे गए थे। यह विशेष ध्यान रखा गया है कि जिन आरक्षकों के कार्य विशेष में अनुभव और दक्षता से उनके स्थानांतरण से संबंधित इकाई के कार्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता था, उन्हें प्रशासनिक कारण से स्थानांतरित नहीं किया गया है।

यह पिछले एक साल में धमतरी जिले की पहली बड़ी सूची है, जिसमें यह भी ध्यान रखा गया है कि स्टाफ के बच्चों के शैक्षणिक सत्र संपन्न हो गए हैं, ताकि उन पर या परिवार पर स्थानांतरण का प्रतिकूल प्रभाव ना पड़े l इससे पहले एकात छोटी सूचियां केवल शिकायत शुदा स्टाफ के संबंध में ही निकाली गई है। इस पहल और पारदर्शिता से न केवल कार्यकुशलता में वृद्धि होने की उम्मीद है बल्कि पुलिस बल में संतुलन, मनोबल और कार्य संतुष्टि भी बेहतर होने की आशा है।

हाल ही में 30 पुलिस अफसरों का हुआ था तबादला

बता दें कि हाल ही में पुलिस मुख्यालय ने राज्य के अलग-अलग जिलों में तैनात 30 पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी किया था। आदेश के मुताबिक, 29 इंस्पेक्टर और 1 सब इंस्पेक्टर का स्थानांतरण किया गया था। नए तबादला आदेश के तहत बड़ी संख्या में इंस्पेक्टरों को रायपुर शहरी क्षेत्र में तैनात किया गया था। वहीं कुछ को बिलासपुर, दुर्ग, रायगढ़, बालोद और धमतरी भेजा गया था, जहां उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई। इसके अतिरिक्त, प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुरूप कई अधिकारियों का भी तबादला किया गया था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button