राष्ट्रीय

आंध्र प्रदेश के फार्मा प्लांट में विस्फोट से 17 लोगों की मौत, 41 घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया

अचुतापुरमः आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में अचुतापुरम विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) में दवा कंपनी एसिएंटिया में लंच ब्रेक के दौरान रिएक्टर विस्फोट में 17 लोगों की मौत हो गई, 41 अन्य घायल हो गए। घायलों को अनकापल्ली के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 

अधिकारियों ने बताया कि लंच ब्रेक के दौरान कंपनी परिसर में विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई और वे जान बचाने के लिए बाहर भागे। आग बुझाने के लिए कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। एनडीआरएफ, दमकल कर्मियों और पुलिस ने इमारत की तीसरी मंजिल पर फंसे कर्मचारियों को बचाया। घायलों को अनकापल्ली के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 

विस्फोट इतना जोरदार था कि इमारत की पहली मंजिल का स्लैब ढह गया। पूरे इलाके धुआं छा गया, जिससे बचाव अभियान में बाधा आ रही है। विस्फोट से आसपास के गांवों में भी लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद कर्मचारियों ने कंपनी के बाहर एकत्र होकर पीड़ितों के लिए मुआवजे और लापरवाही के लिए अधिकारियों को सजा देने की मांग की।

मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने विस्फोट पर दुख जताया है। उन्होंने अनकापल्ली के जिला कलेक्टर से बात कर स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के लिए अच्छे से अच्छा उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पूर्व मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने भी अचुतापुरम सेज में रिएक्टर विस्फोट पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button