रोजगार

रोजगार मेले में 167 युवाओं को मिली नौकरी

निरमंड. निरमंड के सिरकोटी स्थित एवरेस्ट आईटीआई में आज मिशन रोजगार हिमाचल के तहत हिमाचल प्रदेश की प्रमुख औद्योगिक संगठन लघु उद्योग संघ व हिमालया फाऊंडेशन बद्दी के सौजन्य से एक रोजगार मेले का सफल आयोजन किया। जिसमें 167 युवाओं ने विभिन्न कंपनियों में रोजग़ार हासिल किया। यह जानकारी देते हुए मेले के अध्यक्ष नरेश भारद्वाज कहा कि यह विभिन्न संगठनों के सहयोग से लगने वाला 9वां रोजगार मेला है मेले का शुभारंभ भाजपा मंडल निरमंड के अध्यक्ष नरोतम ठाकुर ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमाचल लघु उद्योग संघ के उपाध्यक्ष डाक्टर रणेश राणा ने की। इस अवसर पर बोलते हुए डॉण्रणेश राणा ने बताया कि हिमाचल में लगे उद्योगों में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। हिमालया फाऊंडेशन के उपाध्यक्ष डिंपल परमार ने कहा कि प्रदेश का कोई भी बेरोजगार उनके बैवसाईट पर जाकर मुफ़्त पंजीकरण करवा सकता है। रोजगार मेले के उद्घाटन सत्र में वशिष्ठ अतिथि नगर पंचायत निरमंड के उपाध्यक्ष विकास शर्मा ने अपने संबोधन में कहा हमारे युवाओं के भीतर असीम प्रतिभा और कौशल है।

जरूरत है तो उन्हें सही दिशा और अवसर प्रदान करने की। निरमंड में लगे इस रोजगार मेले में देश और राज्य की कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। इस मेले में निरमंड क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं ने भाग लेकर अपनी योग्यता और कौशल का प्रदर्शन कर रोजग़ार हासिल किया। इस अवसर पर यहां आई विभिन्न कंपनियों ने विभिन्न क्षेत्रों में भर्तीयों के लिए युवाओं के इंटरव्यू लिए और उन्हें मौके पर ही चयनित किया। इस मौके पर लघु उद्योग के उपाध्यक्ष डाक्टर रणेश राणा, हिमाचल प्रदेश युनियन आफ जर्नलिस्ट के प्रदेश संगठन मंत्री गोपाल दत शर्मा एधर्मपाल नेगी, मान सिहं, मेले के आयोजक नरेश भारद्वाज, कश्मीर सिहं ठाकुर, सपना धीमान, सुषमा ठाकुर, उमा धीमान, अरविंद भारद्वाज इत्यादि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

निरमंड रोजगार मेले में निरमंड के युवाओं में उत्साह

निरमंड के रोजगार मेले में भाग लेने वाले युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर 167 युवाओं ने निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों में नौकरीयां हासिल की। इस मेले में आए प्रतिभागियों ने कहा कि इस प्रकार के मेले न केवल रोजगार प्रदान करते हैं, बल्कि उनके कौशल और आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button