150 साइंटिस्ट ने मिल कर खींचीं स्पेस की तस्वीरें, मिला 19 गैलेक्सी का खजाना, दिखा कैसे बनती हैं ये!

साइंटिस्ट ने नासा के जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप की मदद से स्पेस की तस्वीरें खींची हैं. इन तस्वीरों से उन्होंने ऐसी जानकारियां मिली है जो पहले कभी भी एक साथ इतनी ज्यादा नहीं मिली थी. 150 से ज्यादा खगोलविदों ने मिलकर टेलीस्कोप के उपकरणों के उपयोग तसवीरें निकाली और उन्हें एक नहीं बल्कि 19 ऐसी गैलेक्सी की तस्वीरें मिली जो एक दूसरे से पूरी तरह से अलग थीं. इन तस्वीरों के जरिए , “गैलेक्सी कैसे बनती है?” यह जानने में उन्हें बहुत मदद मिल रही है.
इस चौंकाने वाली खोज के साथ दुनिया में इन गैलेक्सी की तस्वीर को भी लोग बहुत पंसद कर रहे हैं. 150 से ज्यादा खगोलविदों ने “फिजिक्स एट हाइ एंग्यूलर रिजोल्यूशन इन नियरबाय गैलेक्सी (पीएचएएनजीएस)” प्रोग्राम के प्रोजेक्ट में हिस्सा लिया था. दिलचस्प बात यह है कि इन तस्वीरों को देखकर खुद खगोलविद भी काफी हैरान हैं क्योंकि सर्पिल आकार की होने के बावजूद, कोई भी दो गैलेक्सी एक सी नहीं हैं.
शोधकर्ताओं का कहना है कि ऐसा इसलिए संभव हुआ क्योंकि वे जेम्स टेलीस्कोप के उपकरणों का बहुत ही सटीकता से उपयोग कर सके. वे इतनी शानदार तस्वीरों को देख कर खुद भी बहुत अधिक उत्साहित हैं क्योंकि इसके जरिए वे जान सकेंगे कि तारे, गैलेक्सी और गैलेकसी की दूसरी चीजें कैसे बनती हैं और कैसे पनपती हैं. गैस और धूल के इलाकों को ही तारों के पैदा होने और पनपने की जगह माना जाता है.
ये सभी गैलेक्सी सर्पिल गैलेक्सी हैं और सभी विशाल पिनव्हील की तरह दिखाई दे रहे हैं. इसमें नारंगी पंक्तियां धूल को दर्शा रही हैं. इन तस्वीरों को जेम्स टेलीस्कोप के मिड-इन्फ्रारेड इंस्ट्रयूमेंट (एमआईआरआई) के जरिये हासिल किया गया है. वैज्ञानिकों ने इन त्सवीरों में नए और बहुत ही भारी तारों की भी पहचान की है.



