छत्तीसगढ़

जशपुर धान खरीदी केंद्र से 1400 क्विंटल धान गायब 

जशपुर: जिले में धान खरीदी में बड़ी गड़बड़ी उजागर हुई है. दुलदुला विकास खंड के कस्तुरा मंडी से रहस्यमयी तरीके से 1400 क्विंटल धान आश्चर्यजनक तरीके से गायब हो गया है.

किसानों की शिकायत पर जांच टीम का गठन: जानकारी के अनुसार यहां के किसानों ने कुनकुरी एसडीएम नंदजी पांडे से धान खरीदी में गड़बड़ी की शिकायत की. किसानों का आरोप है कि समिति ने किसानों से कम धान खरीद कर ज्यादा धान की खरीदी रिकॉर्ड में दर्ज किया है. समिति में 3500 बोरा (1400 क्विंटल) धान की कमी पाई गई है.

स्थानीय किसानों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने इस मामले में कुनकुरी तहसीलदार के नेतृत्व में 6 सदस्यी जांच टीम का गठन किया है. इस जांच दल ने कस्तूरा धान मंडी में खरीदे गए धान के स्टाक की जांच की है.

सहकारी समिति के प्रबंधक ने गड़बड़ी से किया इंकार: कस्तूरा सहकारी समिति के प्रबंधक सुलेश राम ने बताया कि धान की कोई कमी नहीं है. जांच समिति आई थी. उन्होंने बोरा गिनती की है. 9100 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है. 25 हजार क्विंटल धान का टारगेट है. जनवरी में ज्यादा किसान धान बेचने आते हैं. मौसम खराब होने पर धान को नुकसान से बचाने के लिए तिरपाल की व्यवस्था है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button