छत्तीसगढ़

पूरक परीक्षा में 14 परीक्षार्थियों को मिला 0 नंबर,दोबारा जांच की मांग, सुनवाई नहीं होने पर कॉलेज में जड़ा ताला

गरियाबंद. पं श्यामशंकर मिश्र कालेज देवभोग में आज एबीवीपी के बैनर तले छात्रों ने परीक्षा परिणाम सुधारने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया. कॉलेज के गेट में ताला जड़ कर जम कर हंगामा किया. पुलिस की समझाइश के बाद कॉलेज का ताला खोला गया पर मांग पूरी नहीं होते तक धरना प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया है.

दरअसल वर्ष 2023 के परीक्षा में बीए अंतिम वर्ष के विषय अंग्रेजी साहित्य के द्वितीय पेपर में कम अंक लाने वाले 13 छात्र व द्वितीय वर्ष में इसी विषय के एक छात्र फेल हो गए थे. इन्होंने तैयारी कर महाविद्यालय द्वारा अक्टूबर माह में आयोजित पूरक परीक्षा में दोबारा भाग लिया. लेकिन दिसंबर में आए परिणाम छात्रों के लिए चौकाने वाले थे, पूरक परीक्षा दिलाने वाले सभी 14 छात्रों के अंक 0 दिया गया. हैरानी इसलिए हुई क्योंकि सभी छात्र पहले 5 से 10 अंक के लिए फेल हुए थे. परिणाम के बाद छात्रों ने महाविद्यालय में लिखित ज्ञापन दिया. प्रतिनिधि मंडल भी अपना पक्ष रखने पहुंचा, लेकिन विश्विद्यालय द्वारा किसी भी प्रकार से कोई पहल किया गया. अगले कक्षा के परीक्षा फार्म 20 जनवरी तक भरा जाना है. विश्विद्यालय के मनमानी के शिकार छात्र का भविष्य अधर में लटका हुआ है. छात्रों ने कुलपति के नाम महाविद्यालय में ज्ञापन सौंप पर्चा की पुनः जांच कर परिणाम बनाने की मांग की थी. संस्थान की ओर से कोई पहल नहीं होने के बाद छात्र आज धरना पर बैठ गए. मांगें पूरी नहीं होते तक प्रदशन जारी रहने की बात कह रहे हैं.

छात्रों की मानसिक दशा पर पड़ा प्रभाव

महाविद्यालय में अंग्रेजी का विषय खोले 5 साल से ज्यादा हो गया, लेकिन इस विषय के नियमित प्रोफेसर नहीं है. छात्र अपने मेहनत से दिन रात पढ़ाई करते रहे, लेकिन परिणाम में हुई गड़बड़ी ने छात्रों के मनोबल को तोड़ा है. परिणाम को लेकर रोजाना छात्र कॉलेज का चक्कर लगा रहे हैं. हर इस जगह जा रहे हैं, जहां उन्हें मदद की उम्मीद है. मामले को लेकर विश्वविद्यालय कॉलेज को जिम्मेदार बता रहा तो कॉलेज विश्व विद्यालय पर मसला थोप रहा है. दोनों संस्थान का छात्र चक्कर लगा रहे हैं. निराश छात्रों की मानसिक दशा पर इस परिणाम का बुरा प्रभाव पड़ रहा है. ज्ञापन सौंपने वाले एबीवीपी के पदाधिकारी रंजन यादव, विवेकानंद, टकेश्वर, पियूष शर्मा, आकाश सोनी ने कहा कि समय रहते छात्रों की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो महाविद्यालय में ताला बंदी कर प्रदर्शन निरंतर जारी रहेगा.

तकनीकी त्रुटि की आशंका

महाविद्यालय प्राचार्य टी एस सोनवानी ने कहा कि परिणाम सीट में उल्लेख 000 को देख कर तकनीकी त्रुटि की आशंका लग रही है. क्योंकि ऐसा परिणाम पहली बार देखने को मिला है. परिणाम के बाद से लगातार विश्विद्यालय के साथ पत्राचार किया जा रहा है. समय से पहले सही परिणाम लाने हर संभव कोशिश की जा रही है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button