छत्तीसगढ़

भालू के हमले से 13 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल, अस्पताल ले जाते समय मौत

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही. प्रदेश केमरवाही वनमंडल के वन परिक्षेत्र में भालू ने आज (शुक्रवार) शाम एक 13 साल की बच्ची पर हमला कर चेहरे को अपने नाखूनों से बुरी तरह से नोच डाला, जिससे मासूम की मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार, मरवाही के पास डोंगरा टोला बेलझिरिया ग्राम पंचायत की रहने वाली विद्या (13 वर्ष), पिता बिहान लाल केवट, दिन ढलने के समय अपने जानवर को चराने गई थी, जहां उसका सामना भालू से हुआ. इस दौरान भालु ने बच्ची का मासूम का माथा, आंख, कान, नाक और जबड़ा बुरी तरह नोंच डाला, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई. सूचना मिलने पर परिजन घायल बच्ची को उपचार के लिए ले जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में मासूम ने दम तोड़ दिया. हमले की यह घटना, मरवाही वनमंडल के वन परिक्षेत्र के उषाढ़ बीट में हुई है. बता दें, मरवाही वन मंडल क्षेत्र में बीते महीने में भालू के हमले की 1 दर्जन से ज्यादा घटना हो चुकी है. घटना के बाद क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है. भालूओं के हमले से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है. ग्रामीण लगातार वन विभाग से अपनी सुरक्षा की मांग कर रहे हैं.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button