छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 13 महीने में 171 औद्योगिक दुर्घटनाओं में 124 की मौत

रायपुर: छत्तीसगढ़ में इस साल 31 जनवरी तक 13 महीनों में 171 औद्योगिक दुर्घटनाएं हुई हैं. इन हादसों में 124 श्रमिकों की मौत हो गई और 86 घायल हुए हैं. छत्तीसगढ़ के वाणिज्य और उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विपक्ष के नेता चरण दास महंत के एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी है.

छत्तीसगढ़ में औद्योगिक दुर्घटनाएं: बजट सत्र के दौरान विधानसभा में मंत्री देवांगन ने बताया कि एक जनवरी 2024 से इस साल 31 जनवरी तक औद्योगिक इकाइयों में 171 दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 124 श्रमिकों की मौत हो गई और 86 अन्य घायल हो गए.

मजदूरों को दिया गया मुआवजा: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने अपने जवाब में बताया, इन दुर्घटनाओं में मृत श्रमिकों के परिजनों को 17 करोड़ 23 लाख 68 हजार 454 रुपये का मुआवजा दिया गया, जबकि घायल श्रमिकों को 60 लाख 32 हजार 342 रुपये की सहायता दी गई है.

विधानसभा में मंत्री ने दी जानकारी: सदन में उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने ये भी बताया कि ऐसी दुर्घटनाओं में मृत श्रमिकों के परिवार के सदस्यों के पुनर्वास के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है, क्योंकि इसके लिए कोई प्रावधान नहीं है. नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के सवाल पर मंत्री लखन लाल देवांगन ने ये जानकारी सदन के पटल पर रखी.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button