छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ पुलिस के 10 एएसपी और डीएसपी का ट्रांसफर, किसे कहां मिली पोस्टिंग, जानिए

रायपुर, 15 फ़रवरी 2024|। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में 10 एएसपी-डीएसपी स्तर के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। तबादला आदेश के अनुसार संजय सिंह रायपुर क्राइम ब्रांच के नए डीएसपी होंगे।
गृह विभाग से जारी आदेश के मुताबिक राजेन्द्र प्रसाद भैया को रायगढ़ में 6वीं वाहिनी छसबल के प्रभारी सेनानी की जिम्मेदारी दी गई है। राजेन्द्र कुमार जायसवाल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव, गीता पवार को उप सेनानी, 7वीं वाहिनी छसबल भिलाई, सोनिया घरडे को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राज्य पुलिस अकादमी, चंद्रखुरी रायपुर, शिवचरण सिंह परिहार को सुकमा उप पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
इसके अलावा मयंक रणसिंग को उप पुलिस अधीक्षक भोपालपट्टनम जिला बीजापुर, राजेश चौधरी को उप पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर, ऐश्वर्य कुमार चंद्राकर को उप पुलिस अधीक्षक कोंडागांव, संजय कुमार सिंह को रायपुर क्राइम ब्रांच उप पुलिस अधीक्षक और भावेश कुमार समर्थ को जिला बस्तर के केशलूर में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button