छत्तीसगढ़

गंभीर अपराधों के 10 आरोपी बाल संप्रेषण गृह की दीवार फांदकर फरार

रायपुर. राजधानी रायपुर के माना बाल संप्रेषण गृह से दीवार फांदकर 10 अपचारी बालक आज फरार हो गए. सभी बालक अलग -अलग गंभीर अपराध में सजा यापता संप्रेषण गृह में बंद थे. घटना के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है. पुलिस फरार अपचारी बालकों की तलाश में जुट गई है. बता दें कि इससे पहले भी माना बाल गृह से अपचारी बालक फरार हुए थे.

माना कैंप टीआई भावेश गौतम ने बताया कि सुबह के वक्त माना बाल संप्रेक्षण गृह से 10 अपचारी बालक फरार हुए हैं. संप्रेक्षण गृह से भागने के लिए किशोरों ने योजनाबद्ध ढंग से दीवार पर लगी ग्रिल को तोड़ा और बारी-बारी से निकल भागे. फरार अपचारी बालक में चोरी, आर्म्स एक्ट और अनाचार के आरोप सहित अलग-अलग ममलों में संप्रेक्षण गृह में बंद थे. इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस फरार अपचारी बालकों की तलाश में जुट गई है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button