खेल

1 करोड़ का खिलाड़ी ने निकाला लखनऊ का दम… ऋषभ पंत की टीम 36 गेंद पर ही घुटनों पर आई

मुंबई: आईपीएल 2025 के 45वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से हो रहा है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी मुंबई की टीम कर रही है। मुंबई ने लखनऊ के खिलाफ इस मुकाबले में कमाल की शुरुआत की। खासकर रयान रिकेलटन ने लखनऊ के गेंदबाजों को जमकर धुना। इस मुकाबले में मुंबई ने पावरप्ले से ही लखनऊ की टीम को जमकर धुना। वहीं रयान रिकेलटन एक खास रिकॉर्ड की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं।

मुंबई की तगड़ी शुरुआत

मुंबई की टीम ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ कमाल की शुरुआत की। पहले 6 ओवर में बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 11 के रन रेट के साथ 66 रन बोर्ड पर लगा दिए। इसमें से 49 रन तो अकेले रयान रिकेलटन के ही थे। रिकेलटन ने सिर्फ24 गेंद पर 49 रन बना दिए। पावरप्ले के आखिरी ओवर में रिकेलटन ने मुंबई की टीम के लिए 19 रन कूट दिए। इस मैच में रिकेलटन ने अकेले ही 32 गेंद पर 58 रन की पारी खेली। जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल थे।

आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए उच्चतम पावरप्ले स्कोर:

63 – ईशान किशन बनाम SRH (2021)
59 – सनथ जयसूर्या बनाम सीएसके (2008)
50 – लेंडल सिमंस बनाम पीबीकेएस (2014)
49 – रोहित शर्मा बनाम डीसी (2024)
49 – रयान रिकेलटन बनाम एलएसजी (2025)
48 – सनथ जयसूर्या बनाम केकेआर (2008)

रयान रिकेलटन का रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों के मामले में रयान रिकेलटन अब चौथे नंबर पर आ चुके हैं। रिकेलटन ने 49 रन पावरप्ले में ही बना लिए थे। इसके अलावा लिस्ट में पहले नंबर पर ईशान किशन हैं जिन्होंने 63 रन 2021 में सिर्फ पावरप्ले में ही बना दिए थे। वहीं सनथ जयसूर्या ने साल 2008 में 59 रन सीएसके के खिलाफ पावरप्ले में ही बना दिए थे। रिकेलटन को सिर्फ 1 करोड़ रुपये में मुंबई की टीम ने ऑक्शन में खरीदा था।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button