छत्तीसगढ़

  1 क्विंटल गांजा के साथ 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। साइबर सेल और गौरेला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 1.05 क्विंटल गांजा के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया. इस कार्रवाई में दो वाहन जब्त को भी जब्त किया है. जब्त गांजा और गाड़ियों की कीमत 48 लाख 1630 रुपये है.

यह कार्रवाई तब हुई जब हाल ही में रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में एसपी-कलेक्टर कांफ्रेंस आयोजित की गई थी, जिसमें मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्त कदम उठाने और तस्करों के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक का पता लगाने के निर्देश दिए गए थे. इस बैठक के बाद जीपीएम पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के नेतृत्व में यह कड़ी कार्रवाई की गई है.

पुलिस ने खोंगसरा-पीपरखुंटी मार्ग पर जंगल के रास्ते से गुजर रहे तस्करों की गुप्त सूचना के आधार पर घेराबंदी की और दोनों वाहनों से गांजा बरामद किया. हालांकि, मौके से दो तस्कर जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है.

गिरफ्तार तस्करों की पहचान

बनवारी लाल गुप्ता उर्फ पिंटू (35 वर्ष) निवासी ग्राम पिपरहा, जिला अनूपपुर, मध्यप्रदेश
रोहित गुप्ता, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम पिपरहा, जिला अनूपपुर
अंकुर जैतवार, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम लेंढरा, मध्यप्रदेश

जब्त सामान

1.05 क्विंटल गांजा, कीमत 21 लाख
महिंद्रा एक्सयूवी 500, कीमत 15 लाख
मारुति सुजुकी ब्रेजा, कीमत 12 लाख
4 मोबाइल
नगद 1630 रुपये

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button