हे भगवान…! 52 की उम्र में दामाद से प्रेग्नेंट हुई महिला, पति को बताया तो बोला – यह मेरा…

Viral News : प्रेग्नेंसी टेस्ट करना अक्सर तनावपूर्ण होता है, लेकिन क्रिस्टी श्मिट के लिए यह पल उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा मोड़ साबित हुआ. 52 साल की उम्र में उन्हें यह पता चलने वाला था कि वह प्रेग्नेंट हैं — और वह भी अपने दामाद के बच्चे से! यह कहानी है एक मां के अपने बेटी के प्रति गहरे प्यार और त्याग की, जिसने अपनी बेटी का सपना पूरा करने के लिए यह असाधारण कदम उठाया.
क्रिस्टी और उनकी बेटी हेइडी हमेशा से एक-दूसरे के बहुत करीब थीं. हेइडी का सपना था कि वह मां बने, लेकिन 2015 में अपने पति जॉन से शादी के बाद भी उनकी यह ख्वाहिश पूरी नहीं हो पाई. कई सालों की कोशिशों के बावजूद हेइडी गर्भवती नहीं हो सकीं.
खुशियां छिन गईं
2020 में आखिरकार हेइडी को गर्भधारण का सुख मिला, लेकिन उनकी खुशी ज्यादा दिनों तक कायम नहीं रह सकी. डॉक्टरों ने बताया कि हेइडी को यूटेरिन डिडेल्फिस नामक दुर्लभ समस्या है, जिसमें दो गर्भाशय होते हैं. वह जुड़वां बच्चों की मां बनने वाली थीं, लेकिन दुर्भाग्यवश 10 हफ्ते में एक बच्चे की धड़कन रुक गई. 24वें हफ्ते में उन्होंने अपने बेटे मलाकाई को भी खो दिया. इस दर्दनाक घटना ने हेइडी को तोड़ दिया. डॉक्टरों ने चेतावनी दी कि दोबारा गर्भधारण करना उनके लिए बेहद जोखिम भरा हो सकता है.



