हताश ट्रंप बोले – हमने रूस और भारत को खो दिया

नेशनल डेस्क: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एक बड़ा बयान दिया है, जिसने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में तहलका मचा दिया है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने भारत और रूस को अपनी पकड़ से खो दिया है और दोनों देश अब चीन के बढ़ते प्रभाव के अधीन आ गए हैं।
ट्रंप ने ट्विट कर लिखा, “लगता है हमने भारत और रूस को खो दिया है — और वो अब सबसे गहरे, सबसे अंधेरे चीन के साथ जा मिले हैं। खैर, ईश्वर करे उनकी जोड़ी लंबे समय तक चले और खूब फलती-फूलती रहे!” यह टिप्पणी उन्होंने इस सप्ताह चीन के तियांजिन में हुई शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक के बाद की।
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के शी जिनपिंग की एक तस्वीर भी साझा की। इसके साथ उन्होंने लिखा, “लगता है हमने भारत और रूस को गहरे और अंधेरे चीन को सौंप दिया है। ईश्वर करें उनका भविष्य लंबा और समृद्ध हो।”



