छत्तीसगढ़

 स्कूल जाने के लिए घर से निकली नाबालिग को बहला-फुसलाकर आरोपी ले गया नागपुर, किया दुष्कर्म, पुलिस ने दबोचा

खैरागढ़। नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक स्कूल जाने के बहाने नाबालिग घर से निकली और उसे आरोपी बहला फुसलाकर महाराष्ट्र ले गया. जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.

यह पूरा मामला साल्हेवारा थाना क्षेत्र का है. पीड़िता स्कूल जाने को घर पर कह कर घर से गई उसके बाद वह घर नहीं पहुंची. घर ना आने पर पीड़िता के घर वाले परेशान हो गए और जान पहचान वालों से पूछताछ करने लगे. तब नाबालिक पीड़िता के घर वालों को पता लगा की आरोपी मुकेश सोनवानी उम्र 23 वर्ष निवासी गढ़ी, बालाघाट (म.प्र.) बालिका को भगा ले गया है. जिसकी शिकायत क्षेत्र के थाने में की गई. पुलिस मामले को संज्ञान लेकर आरोपी और नाबालिग की पतासाजी में जुट गई. इस दौरान पुलिस को पता लगा की आरोपी नागपुर महाराष्ट्र में है. जिसके बाद पुलिस की टीम वहां पहुंची और पीड़िता सहित आरोपी को लेकर साल्हेवारा थाने पहुंची.

इस दौरान पुलिस के पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि वह स्कूल जाने घर से निकली थी. आरोपी मुकेश सोनवानी ने शादी करने का झांसा देकर बहला फुसलाकर अकेले बस से म.प्र. बुलाया और बस में बैठाकर नागपुर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा. वहीं पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह स्वीकार किया. मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button