खेल

 शुभमन गिल के हाथों टेस्ट टीम की कमान, पंत को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली। इंग्लैड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान हो गया है। भारतीय टीम अगले महीने से इंग्लैंड दौरे पर जा रही है। इस दौरान टीम वहां पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। सीरीज के लिए 24 मई शनिवार को 18 सदस्यीय टीम का ऐलान हो गया है। टीम की कमान युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को सौंपी गई है। वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को टीम का उप-कप्तान बनाया गया है।

वहीं, IPL में शानदार प्रदर्शन करने वाले साई सुदर्शन और अर्शदीप सिंह को पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है। इसके अलावा करुण नायर भी अपना स्थान बनाने में कामयाब हुए हैं। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को फिटनेस के चलते टीम में जगह नहीं मिली है। इसके अलावा ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर की भी टीम में वापसी हुई है। अय्यर और सरफराज खान को टीम में जगह नहीं मिल पाई है।

बता दें कि टीम इंडिया को इंग्लैंड की धरती पर पांच टेस्ट मैच खेलने हैं। सीरीज का पहला मैच 20 से 24 जून के बीज हेडिंग्ले, लीड्स में खेला जाना है, दूसरा मैच 2 से 6 जुलाई के बीच एजबेस्टन, बर्मिंघम, तीसरा मैच 10 से 14 जुलाई लॉर्ड्स, लंदन, चौथा मैच 23 से 27 जुलाई ओल्ड ट्रैफर्ड मैनचेस्टर और पांचवा और अंतिम मुकाबला 31 जुलाई से 4 अगस्त के बीज द ओवल लंदल में खेला जाएगा।

इंग्लैंड दौरे के लिए 18 सदस्यीय टीम इस प्रकार है-

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (उप-कप्तान), नीतीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), अभिमन्यु ईश्वरन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुरुण नायर, वॉशिंग्टन सुंदर, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button