महाराष्ट्र

 विदेशी निवेश लाने CM देवेंद्र फडणवीस चले दावोस, क्या एकनाथ शिंदे पर पड़ेंगे भारी?

मुंबई: विदेशी निवेश को महाराष्ट्र में आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस 20 से 24 जनवरी तक दावोस समिट में भाग लेने जा रहे हैं। वे 19 जनवरी की सुबह मुंबई से रवाना होंगे। इससे पहले पिछले साल वर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे 15 से 19 जनवरी 2024 तक दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक सम्मेलन में भाग लिया था। उस समय शिंदे ने 3,53,000 करोड़ रुपये के कई सारी कंपनियों के साथ एमओयू किया था, लेकिन आज तक यह पता नहीं चला कि उनके किए गए एमओयू में से कितने का प्रत्यक्ष निवेश हुआ। फडणवीस के लिए चुनौती है कि वे शिंदे से ज्यादा के निवेश पर एमओयू करें।

पिछली बार कब गए थे दावोस?
मुख्यमंत्री के रूप में फडणवीस वर्ष 2018 के बाद पहली बार दावोस की यात्रा करेंगे। अपने पहले कार्यकाल 2014 से 2019 के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तीन बार दावोस गए थे। तब औद्योगिक विकास में महाराष्ट्र पांचवें स्थान से पहले स्थान पर आ गया है। उस दौरान राज्य में दो बार मॅग्नेटिक महाराष्ट्र का आयोजन किया था। मुख्यमंत्री फडणवीस वहां विश्व के कई नेताओं और दिग्गज कंपनियों से प्रमुखों से मुलाकात करेंगे। यात्रा के दौरान उनके साथ उद्योग मंत्री उदय सामंत के अलावा एमआईडीसी, एमएमआरडीए और सिडको के अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल भी होगा। उनके यात्रा के दौरान डेटा सेंटर, ऑटोमोबाइल, सेमीकंडक्टर, ईवी, इलेक्ट्रॉनिक्स, इस्पात, खाद्य प्रसंस्करण, कपड़ा, फार्मास्यूटिकल्स और बुनियादी ढांचे जैसे क्षेत्रों में करार होने की संभावना है।

दावोस दौरे को लेकर क्या बोले सीएम?
अपने दावोस दौरे के बाबत मुख्यमंत्री फडणवीस का कहना है कि उनकी पूरी कोशिश रहेगी कि दावोस यात्रा के दौरान महाराष्ट्र के सभी क्षेत्रों और विभागों में निवेश आकर्षित करें। राज्य में निवेश लाने या बुनियादी ढांचे का विकास करते समय हमने लगातार इस बात पर जोर दिया है कि कैसे सर्वांगीण विकास हासिल किया जाए और क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखा जाए। उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए यह यात्रा महत्वपूर्ण होगी।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button