खेल

 वंशिका ने यूथ वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप, गोल्ड मैडल जीत रचा इतिहास

ज्वालामुखी : खेलों के प्रति जुनून और कठिन परिश्रम के बल पर हिमाचल की वंशिका गोस्वामी ने यूथ वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश और देश का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया है। अमेरिका के कोलोराडो में 25 अक्तूबर से 5 नवम्बर तक आयोजित हो रही इस चैंपियनशिप में वंशिका ने अपना शानदार प्रदर्शन कर यह कामयाबी हासिल की।

वंशिका के खेल सफर की शुरूआत बचपन से ही हो गई थी। उसे खेलों में रुचि थी और उसने अपने पिता से जूडो-कराटे सीखने की इच्छा जाहिर की थी। कक्षा 9 तक जूडो-कराटे सीखते हुए उसने ब्राऊन बैल्ट हासिल की थी। 10वीं कक्षा के बाद अपने पिता के साथ बड़ोह जाने के बाद उसने बॉक्सिंग में रुचि दिखाई, जिसके बाद उसके खेल करियर ने एक नया मोड़ लिया।

वंशिका की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी स्कूल भड़ोली और शिवालिक स्कूल ज्वालाजी में हुई। 12वीं कक्षा में उसने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल समलोटी (नगरोटा बगवां) में शिक्षा प्राप्त की। वहीं पर लैक्चरार कैलाश शर्मा के मार्गदर्शन में वंशिका ने बॉक्सिंग का प्रशिक्षण शुरू किया और स्कूल गेम्स में राज्य चैंपियन बनीं। इसके बाद उसने राष्ट्रीय खेलों में भी सिल्वर मेडल जीतकर अपनी क्षमता का परिचय दिया।

12वीं कक्षा पूरी करने के बाद कोच कैलाश शर्मा ने वंशिका को उन्नत प्रशिक्षण के लिए बाहर जाने की सलाह दी। वंशिका ने हरियाणा की एक निजी अकादमी से कोचिंग ली और साई रोहतक में चयनित हुई। साई रोहतक में हेड कोच मैडम अमनप्रीत के मार्गदर्शन में वंशिका ने अपनी खेल प्रतिभा को निखारा।

वर्तमान में वंशिका पंडित सुशील रतन राजकीय महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई के साथ-साथ बॉक्सिंग की ट्रेनिंग भी ले रही है। इस उपलब्धि पर ज्वालामुखी विधायक संजय रत्न ने वंशिका को बधाई दी है और उनके कोच कैलाश शर्मा और इंडियन टीम हैड कोच अमनप्रीत को भी उनकी इस शानदार सफलता के लिए सराहा है। 

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button