उत्तरप्रदेश

 लिव-इन में रह रहे प्रेमी जोड़े ने दी जान, मचा कोहराम

महोबा (अमित श्रोतीय): महोबा जनपद के चरखारी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चिंतेपुरा में शुक्रवार की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक प्रेमी युगल ने कोल्ड ड्रिंक को लेकर हुए विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक की उम्र 18 वर्ष और किशोरी की उम्र मात्र 16 वर्ष बताई जा रही है। बताया जाता है कि दोनों ने मंदिर में शादी कर ली थी और अब साथ में रह रहे थे।

कोल्डड्रिंक को लेकर दोनों के बीच हुई थी कहासुनी
आपको बता दें कि चिंतेपुरा निवासी सुरेंद्र कुमार अहिरवार का 18 वर्षीय बेटा धीरेन्द्र और चंद्रपुरा निवासी अजय कुमार की 16 वर्षीय पुत्री सोनिया करीब ढाई माह से साथ रह रहे थे। दोनों की मुलाकात एक शादी समारोह के दौरान हुई थी, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। शुरू में परिजनों ने विरोध किया, मगर सोनिया की जिद के आगे पिता को झुकना पड़ा और उसने बेटी को धीरेन्द्र के पास छोड़ दिया। बीती देर रात सोनिया ने कोल्डड्रिंक पीने की जिद की। धीरेन्द्र कोल्डड्रिंक लेकर आया, लेकिन किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

प्रेमी को देखकर प्रेमिका ने भी दे दी जान
गुस्से में सोनिया ने बोतल फेंक दी, जिससे आहत होकर धीरेन्द्र ऊपर वाले कमरे में गया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब सोनिया कमरे में पहुँची और प्रेमी को फंदे पर झूलता देखा तो घबरा गई। उसने तुरंत नीचे जाकर घर में मौजूद दादी को जानकारी दी। मोहल्ले वालों को बुलाया गया, लेकिन जब तक सभी ऊपर पहुँचते, सोनिया ने भी नीचे के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।

ढाई महीने में ही प्रेम प्रसंग का हो गया अंत
घटना की सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह व चौकी इंचार्ज चंद्रशेखर सिंह मौके पर पहुँचे। नायब तहसीलदार आलोक मिश्रा की मौजूदगी में शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए महोबा भेजा गया। इस हृदय विदारक घटना से पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जाता है कि दोनों एक दूसरे को बहुत प्यार करते थे और साथ जीने मरने की कसमें खाया करते थे, इनकी मोहब्बत ढाई महीने में परवान भी न बढ़ पाए और दोनों की मौत से मातम पसर गया।

 शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने भेजा
एएसपी वंदना सिंह ने बताया कि कोल्डड्रिंक के मामूली विवाद में दोनों ने फांसी लगाई जिससे उनकी मौत हो गई है। शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।    घटना के समय धीरेन्द्र के माता-पिता शादी समारोह में शामिल होने बाहर गए हुए थे, जबकि बड़ा भाई दिल्ली में रहता है। इस मामले को लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button