खेल

 रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को दो विकेट से हराया

कोलकाता – नूर अहमद (चार विकेट) के बाद डेवाल्ड ब्रेविस (52) ,शिवम दुबे (45) और उर्विल पटेल (31) रनों की शानदार पारियों की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 57वें मैच में कोलकाता नाइटराडर्स को दो गेंदे शेष रहते आठ विकेट पर 183 रन बनाकर मुकाबला दो विकेट से जीत लिया। इस हार के साथ ही कोलकाता की प्लेऑफ की दौड़ मुश्किल हो गई है। 180 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत खराब रही और उसने अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों आयुष म्हात्रे (शून्य) और डेवन कॉन्वे (शून्य) के विकेट गवां दिये। म्हात्र के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आये उर्विल पटेल ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 11 गेंदों में चार छक्के और एक चौका लगाते हुए अभी 31 रन बनाये थे कि हर्षित राणा ने उन्हें वरुण चक्रवर्ती के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेज दिया। हर्षित का अगला शिकार रवि अश्विन (आठ) रन बने। रवींद्र जडेजा 10 गेंदों में 19 रन को वरुण चक्रवर्ती ने बोल्ड आउट किया। डेवाल्ड ब्रेविस ने 25 गेंदों में चार चौके और चार छक्के लगाते हुए (52) रनों की आतिशी अर्धशतकीय पारी खेली। अपनी तीसरी जीत की ओर जा रही चेन्नई को 19वें ओवर में वैभव अरोड़ा ने पहले शिवम दुबे और उसके बाद नूह अहमद को आउटकर बड़ा झटका दिया। शिवम दुबे ने 40 गेंदों में तीन छक्के और दो चौके लगाते हुए (45) रनों की पारी खेली। 20वें ओवर की चौथी गेंद पर अंशुल काम्बोज ने चौका लगाकर चेन्नई को जीत दिलाई। चेन्नई सुपर किग्स की इस सीजन की तीसरी जीत। इस हार के साथ ही यहां से कोलकाता नाइट राइडर्स का प्लेऑफ का रास्ता मुश्किल हो गया है। महेन्द्र सिंह धोनी 17 रन बनाकर नाबाद रहे।

कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए वैभव अरोड़ा ने तीन विकेट लिये। हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट लिये। मोईन अली ने एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले आज यहां कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान अजिंक्य राहणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता को पहला झटका रहमानउल्लाह गुरबाज (11) के रूप में लगा। उन्हें अंशुल काम्बोज ने नूर अहमद के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये अजिंक्य राहणे ने सुनील नारायण के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 58 रन जोड़े। आठवें ओवर में नूर अहमद ने धोनी के हाथों सुनील नारायण को स्टंप आउट कराकर कोलकाता को दूसरा झटका दिया। इसी ओवर में नूर ने अंगकृष रघुवंशी (एक) को आउट कर अपना दूसरा विकेट लिया। आंद्रे रसल ने 21 गेंदों में चार चौक और तीन छक्के लगाते हुए (38) रन बनाये। रसल को भी नूर ने आउट किया। नूर का चौथा शिकार रिंकू सिंह (नौ) बने। अजिंक्य रहाणे ने 33 गेंदों में चार चौके और दो छक्के लगाते हुए (48) रनों की पारी खेली। मनीष पांडे 28 गेंदों 36 रन बनाकर नाबाद रहे। कोलकाता ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 179 रन का स्कोर खड़ा किया। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए नूर अहमद ने चार विकेट लिये। अंशुल काम्बाेज और रवींद्र जडेजा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button