व्यापार

 रेलवे ने टिकट बुकिंग पर दिया 20% का डिस्काउंट, लेकिन शर्तें लागू

Indian Railways Offers: रेल मंत्रालय ने शनिवार को एक योजना की घोषणा की, जिसके तहत एक ही ट्रेन से 13-26 अक्टूबर के बीच यात्रा और 17 नवंबर से एक दिसंबर तक वापसी के लिए बुक किए गए टिकटों पर 20 प्रतिशत की छूट दी जाएगी.

इंडियन रेलवे ने एक्स पर पोस्ट कर ऑफर के बारे में बताया, “रेलवे की ‘राउंड ट्रिप बुकिंग डिस्काउंट स्कीम’ में आने-जाने की टिकट साथ बुक करने पर 20% की छूट.

अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को मिलेजुले रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.69 प्रतिशत फिसलकर 66.42 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,997.19 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने पिछले कारोबारी सत्र में 10,864.04 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

रुपया शुरुआती कारोबार में पांच पैसे टूटकर 87.63 प्रति डॉलर पर

रुपया शुरुआती कारोबार में सीमित दायरे में कारोबार करते हुए पांच पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.63 पर आ गया। व्यापार अनिश्चितता और मजबूत अमेरिकी डॉलर के मद्देनजर रुपये पर दबाव अब भी कायम है।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि रुपया सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक इसे 87.95 के स्तर पर बनाए रखने की कोशिश कर रहा है, जबकि विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी स्थानीय मुद्रा को नीचे की ओर धकेल रही है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, 87.56 प्रति डॉलर पर खुला। फिर शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.63 के निचले स्तर को छू गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले पांच पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया बृहस्पतिवार को 14 पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.58 पर बंद हुआ।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.13 पर आ गया। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 242.24 अंक की गिरावट के साथ 80,381.02 अंक पर और निफ्टी 54.85 अंक फिसलकर 24,541.30 अंक पर आ गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.17 प्रतिशत फिसलकर 66.32 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,997.19 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button