रोजगार

 यूपी में लगने जा रहे हैं बैक-टू -बैक 25 रोजगार मेले

Uttar Pradesh Upcoming Rojgar Mela 2025: नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए हर एक जॉब की अपडेट बेहद मायने रखती है। अगर आप भी काफी समय से जॉब ढूंढ रहे हैं, कई जगह सीवी भेजे लेकिन कहीं से कोई सकारात्मक जवाब नहीं आया। तो आपके लिए अच्छी खबर है। यूपी में 20 से 30 अगस्त 2025 तक अमेठी, भदौही, इटावा, प्रतापगढ़, मेरठ, कानपुर, रामपुर समेत विभिन्न जगहों पर आने वाले दिनों में अलग-अलग तारीखों में 25 रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे।

इन रोजगार मेलों में फ्रेशर्स अभ्यर्थी भी जॉब पा सकते हैं। आप इसके लिए यूपी रोजगार संगम की आधिकारिक वेबसाइट rojgaarsangam.up.gov.in पर रजिस्ट्रेशन भी कर सकते हैं। यहां चेक कर लें यह महीना खत्म होने तक उत्तर प्रदेश में कहां-कहां रोजगार मेले लगेंगे।

UP Rojgar Mela 2025 Dates: यहां लगेंगे रोजगार मेले

तारीखजगहपता
20 अगस्त 2025भदोही (संत रविदास नगर)जिला रोजगार कार्यालय हरीहरनाथ मंदिर गांधी आश्रम गली ज्ञानपुर कैंपस
20 अगस्त 2025अमेठीराजकीय आईटीआई गौरीगंज जनपद, अमेठी
21 अगस्त 2025मेरठक्षेत्रय सेवायोजन कार्यलय, मेरठ
21 अगस्त 2024मुरादाबादपंकज चौधरीअमेठी राजकीय आईटीआई गौरीगंज जनपद आईटीआई अगवानपुर मुरादाबाद
21 अगस्त 2025श्रावस्तीराजकीय आईटीआई निकट संयुक्त जिला चिकित्सालय के पीछे भिन्गा जनपद
22 अगस्त 2025संभलरोजगार मेला आईटीआई परिसर बंदायू रोड चन्दौली
22 अगस्त 2025कानपुरदेहात सैनिक कल्याण एंव पुनर्वास कार्यालय परिसर, कानपुर देहात
22 अगस्त 2025रामपुरजिला सेवायोजन कार्यालय पुरानी तहसील रामपुर
22 अगस्त 2025मेरठक्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय मेरठ द्वारा परीक्षितगढ़ ब्लॉक मेरठ
23 अगस्त 2025गोण्डाकन्हैया लाल इण्टर कॉलेज, कनर्लगंज, गोण्डा
23 अगस्त 2025चंदौलीगवर्नमेंटट आईटीआई रेवसा चंदौली
25 अगस्त 2025जौनपुरराजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिद्दीकपुर जौनपुर
25 अगस्त 2025एटाJLNPG कॉलेज जीटी रोड एटा
25 अगस्त 2025बंदायूंजिला सेवायोजन कार्यलालय बंदायूं
25 अगस्त 2025इटावापरिसर जिला सेवायोजन कार्यालय, इटावा
25 अगस्त 2025मेरठक्षेत्रीय सेवायोजन कार्यलय मेरठ
26 अगस्त 2025लखनऊइंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, साइबर हाइट्स, कठौता चौराहा रोड, विभूति खंड, गोमती नगर, लखनऊ
26 अगस्त 2025फिरोजाबादसागर आईटीआई, टूंडला, फिरोजाबाद
26 अगस्त 2025बलरामपुरजिला रोजगार कार्यलय, बलरामपुर
27 अगस्त 2025भदोहीगवर्नमेंट आईटीआई फत्तूपुर ज्ञानपुर
28 अगस्त 2025अयोध्याभवदीय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, परिसर, सिवार सोहावल, अयोध्या।
29 अगस्त 2025गौतम बुद्ध नगरविश्वेश्वरैया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, जीटी-रोड, NH-91, ग्रेटर नोएडा फेज-2 गौतम बुद्ध नगर।
30 अगस्त 2025जौनपुरजिला रोजगार कार्यालय, कैंपस जौनपुर
30 अगस्त 2025इटावापरिसर जिला सेवायोजन कार्यलाय, इटावा
30 अगस्त 2025मेरठक्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, विनायक विद्यापीठ मोदीपुरम मेरठ

इन रोजगार मेलों में आपके लिए नौकरी के ढेरों अवसर रहेंगे। आप बिना किसी शुल्क से इन मेलों मेंसुबह 10 बजे से भाग ले सकते हैं और इंटरव्यू प्रक्रिया का हिस्सा बन सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि इन रोजगार मेलों में भाग लेते हुए अभ्यर्थी अपने सभी तरह से शैक्षिक दस्तावेज, अगर आपने पहले कहीं काम किया है तो अनुभव संबंधित डॉक्यूमेंट्स, अपटेड किया हुआ CV , आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ आदि डॉक्यूमेंट्स लेकर जाएं। इंटरव्यू प्रोसेस के दौरान आपको इनकी जरूरत पड़ेगी।

अगर आप किसी रोजगार मेले के बारे में विस्तृत जानकारी जानना चाहते हैं तो यूपी रोजगार संगम की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button