रोजगार

 यूपी के इस जिले में लगेगा रोजगार मेला, सिर्फ इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

उत्तर प्रदेश का मुरादाबाद जिला पीतल उद्योग के अलावा आईटीआई के जरिए भी युवाओं को रोजगार उपलब्ध करा रहा है. जिले में 20 जून को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 2021 से लेकर 2024 तक आईटीआई से पास आउट हुए स्टूडेंट्स, जिनकी उम्र 18 वर्ष से लेकर 26 वर्ष तक है. वह शामिल हो सकते हैं. रोजगार मेले में युवाओं को नौकरी सिर्फ इंटरव्यू के जरिए मिलेगी.

जिले में आईटीआई से पास छात्रों के लिए रोजगार पाने का एक सुनहरा मौका है. 20 जून को मुरादाबाद के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ( ITI) में कैंपस सिलेक्शन यानी की रोजगार मेले का आयोजन किया जाना है. कैंपस सिलेक्शन में देश की दो बड़ी नामी कंपनी शामिल होंगी, जिसको लेकर लगभग पूरी तैयारी हो गई है. इस मेले में खास तौर पर आईटीआई के सभी तकनीशियन और नॉन टेक्नीशियन ट्रेड में 2021 से लेकर 2024 के पास आउट छात्र-छात्राएं शामिल हो सकते हैं.

Rojgar Mela 2025: कितनी मिलेगी सैलरी?

आईटीआई परिसर में रोजगार मेले का आयोजन 20 जून को सुबह 9:30 बजे से किया जाएगा. इसमें दुनिया की सबसे बड़ी दो पहिया वाहन बनाने वाली कंपनी शामिल हो पर रही है, जिन्हें आईटीआई कर चुके युवाओं की जरूरत है. यह कंपनी युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर चिन्हित कर रोजगार देगी. रोजगार मेले के जरिए चयन हुए अभ्यर्थी को 17766 रुपए मासिक सैलरी के साथ कैंटीन, यूनिफॉर्म, शूज, मेडिकल इंश्योरेंस की भी सुविधा दी जाएगी.

Rojgar Mela 2025 Importan Documents: ये डाॅक्यूमेंट्स लेकर जाएं साथ

रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपने साथ 10वीं-12वीं मार्कशीट, आईटीआई सर्टिफिकेट, दो पासपोर्ट साइज की फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड जरूर लेकर जाएं. बिना इन डाॅक्यूमेंट्स के अभ्यर्थी मेले में शामिल नहीं हो सकते है. अधिक संबंधित जानकारी के लिए अभ्यर्थी आईटीआई संस्थान में जा सकते हैं.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button