उत्तरप्रदेश

 यमुना में रील बना रहीं 6 बहनें डूबीं… मौत; लाशों को देख होश खो बैठे परिजन

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में मंगलवार की सुबह हुए एक बड़े हादसे में यमुना नदी में नहाने गईं छह बालिकाओं की डूबने से मौत हो गई। मौत से पहले बहनों ने रील बनाई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने घटनास्थल की ओर दाैड़ लगा दी। पुलिस- प्रशासन के आला अधिकारी माैके पर पहुंच गए।

बता दें कि यह हादसा थाना सिकंदरा क्षेत्र के ग्राम नगला नाथू में हुआ। मृत बालिकाओं की आयु नौ से 18 साल के बीच बताई गई है। सभी एक ही परिवार के भाइयों की संतानें थीं। 18 वर्षीय मुस्कान अपनी छोटी बहन संध्या, दिव्या, चचेरी बहन नैना, मौसी की बहन सोनम, सुहानी ओर चचेरे भाई दीपेश के साथ यमुना में नहाने गई थी। सभी बहन-भाई नदी में नहा रहे थे। अचानक संध्या गहरे पानी में चली गई। उसे बचाने के लिए मुस्कान और दिव्या गईं। वह भी गहरे पानी में चली गईं। इस हादसे के बाद न केवल एक घर, बल्कि पूरा गांव शोक और सन्नाटे की चपेट में है।

वहीं 6 लड़कियों के डूबने की सूचना पर पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी समेत तमाम अधिकारियों ने मौके पर पहुंचे। आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सभी को गहरे पानी से बाहर निकाला। लेकिन तब तक युवती सहित चार की मौत हो चुकी थी। जबकि दो कि सांसे चल रही थी। जिसके बाद पुलिस ने बच्चियों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कुछ देर के इलाज के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।

मौत से पहले बनाई रील
नदी में डूबने से पहले बहनों ने रील भी बनाई। इसमें दिख रहा है कि सभी बहनें नदी में नहा रहीं हैं, लेकिन इसके बाद दर्दनाक घटना हुई। बहनों की डूबकर मौत होने के बाद रील भी सामने आई है। सभी मृतक आपस में रिश्तेदार थीं। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। दृश्य देख लोगों की आंखों के आंसू भी नहीं रुके। हर किसी की आंखें नम हो गईं।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button