छत्तीसगढ़

 मेडिकल कॉलेज के टॉयलेट में वीडियो बनाने रखा कैमरा, डॉक्टर और स्टॉफ यूज करते थे टॉयलेट, आरोपी गिरफ्तार 

रायपुर/राजनांदगांव. मेडिकल कॉलेज से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां हड्डी रोग विभाग के स्टॉफ टॉयलेट में आपत्तिजनक वीडियो रिकार्ड करने के उद्देश्य से एक आरोपी ने मोबाइल कैमरा छिपाकर रखा था. अपने मोबाइल में आरोपी ने वीडियो भी रिकार्ड किए है. पुलिस की जांच में आरोपी के मोबाइल से 9 मिनट का एक आपत्तिनजक वीडियो मिला है. हालांकि राजनांदगांव पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक थाना हाजिर आकर आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पेण्ड्री राजनांदगांव के आर्थो वार्ड में स्टाफ बाथरूम में वॉश बेसिन के नीचे मोबाईल रखकर नित्यक्रिया का वीडियो बनाने के लिए आरोपी ताम्रध्वज मंडावी के द्वारा रखा था कि रिपोर्ट पर थाना लालबाग में अपराध क्रमाक 17/2025 धारा 77BNS ,66 ई आईटी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया.

कायमी की सूचना जिले के वरिष्ठ अधिकारीगण को अवगत कराया गया एवं दौरान विवेचना के आरोपी ताम्रध्वज मंडावी पिता हेमराय मंडावी उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम सुखरी थाना लालबाग जिला राजनांदगांव को गिरफ्तार किया गया.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button