ज्योतिषी

 मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें ये 4 उपाय, घर में आएगी खुशहाली और धन से भर जाएगी झोली


Dhan Labh Ke Upay :
 शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित माना गया है। इस दिन लोग मां लक्ष्मी की विशेष पूजा करते हैं और व्रत भी रखते हैं, जिससे व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। मां लक्ष्मी को धन की देवी भी कहा जाता है। जिस व्यक्ति पर उनकी कृपा रहती है, उसके जीवन में हमेशा सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। ज्योतिष शास्त्र में शुक्रवार के कुछ ऐसे उपाय भी बताए गए हैं, जिन्हें करने से व्यक्ति को पैसों की तंगी से निजात मिल सकती है और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। आइए विस्तार से जानें शुक्रवार के कुछ उपाय जिनसे घर में खुशहाली बनी रहती है।


शुक्रवार के दिन 250 ग्राम बताशे को किसी साफ नदी के बहते हुए पानी में डाल दें। इसके बाद, मां लक्ष्मी से प्रार्थना करें कि आपके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे। इस उपाय को हर शुक्रवार को जरूर करें। ऐसा करने से व्यक्ति के घर में खुशहाली बनी रहती है और जीवन के दुखों से भी निजात मिल सकती है। इस एक उपाय से जातक को माता लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त हो सकती है।


माता लक्ष्मी की पूजा के साथ-साथ आप शुक्रवार के दिन कनकधारा स्तोत्र का पाठ भी कर सकते हैं। इसका 11 बार पाठ करना बहुत फलदायी माना जाता है। श्रद्धा पूर्वक हर शुक्रवार को कनकधारा स्तोत्र का पाठ करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा जातक पर बनी रहती है। साथ ही, इससे घर से दरिद्रता दूर होने लगती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। अगर आप जीवन में पैसों की तंगी से परेशान हैं, तो इस एक उपाय को हर शुक्रवार को जरूर करें। इससे जीवन में सफलता हासिल हो सकती है।


शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करते समय कपूर और लौंग को आरती में शामिल करना बहुत लाभकारी होता है। कपूर और लौंग की आरती को पूरे घर में दिखाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है। हर शुक्रवार के दिन लौंग और कपूर की आरती पूरे घर में करने से बुरी नजर दूर रहती है और घर का माहौल खुशनुमा बना रहता है। उस उपाय को करने से व्यक्ति के जीवन में खुशियां आने लगती हैं और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।


माना जाता है कि शुक्रवार के दिन चटकीले या सफेद रंग के वस्त्र धारण करना बहुत फलदायी होता है। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है। साथ ही, इस दिन इत्र और सुगंधित चीजों का प्रयोग करना भी बहुत शुभ माना गया है। ऐसा करने से धन की देवी माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और कार्यों में आ रही रुकावटें भी दूर हो सकती हैं। इस उपाय को करने से जीवन में तरक्की के नई रास्ते खुल सकते हैं और धन लाभ के भी मार्ग खुलते हैं।


इस दिन किसी भी व्यक्ति को उधार नहीं देना चाहिए। शुक्रवार के दिन पैसे उधार देने से जातक को धन की हानि का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, जीवन में पैसों की तंगी से परेशान रह सकते हैं। शुक्रवार के दिन शाम के समय खासतौर पर किसी भी व्यक्ति को पैसे उधार नहीं देने चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति के घर से सुख-शांति जाने लगती है और घर में दरिद्रता आ सकती है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button