महाराष्ट्र

 महाराष्ट्र में 23 नगर परिषदों, नगर पंचायतों की आज होगी मतगणना, कितने बजे से आने लगेंगे नतीजे

मुंबई: महाराष्ट्र की 23 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के अध्यक्ष और सदस्य पदों के साथ-साथ अलग-अलग नगर परिषदों और नगर पंचायतों में कुल 143 सदस्य पदों के लिए शनिवार को मतदान सम्पन्न हो गया। कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। कुछ स्थानों पर बोगस मतदान, पैसों का लालच और मतदाताओं को बंद रखने के आरोपों से माहौल तनावपूर्ण रहा। वोटों की गिनती रविवार की सुबह 10 बजे शुरू होगी और और दोपहर बाद तक चुनाव परिणाम आने की संभावना है।

चुनाव आयोग के अनुसार, शाम साढ़े तीन बजे तक 47% मतदान की खबर दी है। सुबह मतदान धीमी गति से चला लेकिन दोपहर बाद मतदाता मतदान के लिए बड़ी संख्या में घर से बाहर निकले। नांदेड के धर्माबाद में महिलाओं को पैसे का लालच देकर मंदिर और मंगल कार्यालय में बंद रखने के आरोप लगे। अंबरनाथ में शिंदे गुट की शिवसेना पर बोगस मतदाता लाने का बीजेपी ने आरोप लगाया। इससे पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा।

कितने प्रतिशत मतदान?
कोल्हापुर, कोपरगांव और बारामती में भी मतदान के दौरान विवाद और बोगस वोटिंग की घटनाएं सामने आईं। कुछ जगहों पर पुलिस ने समय रहते हस्तक्षेप कर स्थिति संभाली। बताया जा रहा है कि 67 प्रतिशत मतदान की संभावन है। गौरतलब है कि राज्य चुनाव आयोग ने 4 नवंबर को राज्य की 288 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के आम चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की थी।

आज होगी मतगणना
2 दिसंबर 2025 को 263 नगर परिषदों और नगर पंचायतों में मतदान संपन्न हुआ था। शेष स्थानों पर शनिवार को मतदान हुआ। सभी संबंधित नगर परिषदों और नगर पंचायतों में 21 दिसंबर 2025 को सुबह 10 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। अनुमान है कि दोपहर बाद नतीजे आने लगेंगे। राज्य चुनाव आयोजन दावा किया कि मत गणना की तैयारी पूरी कर ली गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button