छत्तीसगढ़

 भीषण आग से बड़ा नुकसान, कई मुर्गियां भी जलकर खाक 

दुर्ग: जिले में बानबरद के एक मकान में भीषण आग लग गई. इससे 40 से ज्यादा मुर्गियां और लाखों रुपए कैश सहित घरेलू सामान जलकर खाक हो गया. यह मामला नंदिनी थाना क्षेत्र का है.

आग से लाखों रुपये का नुकसान: जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बानबरद गांव में स्थित राहुल निषाद के घर में आग लगने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही अग्निशमन और आपदा प्रबंधन की टीम को तुरंत मौके के लिए भेजा गया और आग पर काबू पाया गया.

कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू: अग्निशमन कर्मी मौके पर पहुंचे और जलते हुए घर में लगी भीषण आग पर कड़ी मशक्कत से काबू पाया. फायर मैन नागेश मार्कंडेय ने बड़ी बहादुरी से घर में घुस कर जलते हुए गैस सिलेंडर को बाहर निकाला.

आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं: घर पर 40 से ज्यादा मुर्गियां जल के राख हो गईं और लाखों रुपए कैश भी जल गया. फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है. इस दौरान अग्निशमन दल प्रभारी शरद मेश्राम, अग्निशमन कर्मी डीवहार सिंह, धर्मेंद्र बंजारे, उमाशंकर, नागेश्वर मारकंडे मौजूद थे.

रायपुर में महिला ने बच्ची संग खुद को लगाई आग: पति के विवाद के बाद रायपुर में एक महिला ने अपनी दुधमुंही बच्ची के साथ थाने के सामने खुद को आग लगा लिया. पुलिसकर्मियों ने महिला को बचाया और रायपुर में अस्पताल भेजा. महिला और बच्ची 15 से 20 प्रतिशत जल गई है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button