खेल

 बुमराह-सुंदर ने की प्रैक्टिस, अभिषेक के खेलने पर संशय

ब्यूरो— नई दिल्ली, दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारतीय टीम मंगलवार 10 फरवरी की शाम को प्रैक्टिस के लिए उतरी। इस मैदान पर भारत को 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ टी-20 वल्र्ड कप का मुकाबला खेलना है। इस मुकाबले से पहले दिल्ली में प्रैक्टिस के दौरान भारतीय खेमे से दो खुशखबरी आईं, लेकिन एक बुरी खबर भी सामने आई। दरअसल, जब भारतीय टीम दिल्ली में मंगलवार की शाम को करीब छह बजे प्रैक्टिस के लिए उतरी तो मैदान पर जसप्रीत बुमराह नजर आए, जिन्होंने नेट्स में काफी देर गेंदबाजी की।

इसके अलावा न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर होने वाले वॉशिंगटन सुंदर भी दिल्ली में टीम के साथ जुड़ गए। अगर बात बुरी खबर की करें तो यह खबर ओपनर अभिषेक शर्मा से जुड़ी हुई है। अभिषेक शर्मा बीमार हैं और उनके खेलने पर संशय बना हुआ है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button