छत्तीसगढ़
बिरनपुर में मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति के चाकूबाजी से 1 की मौत, 4 घायल

कवर्धा. जिले के बिरनपुर में मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने कई लोगों पर हमला चाकू से कर दिया. चाकूबाजी की घटना में 1 की मौत और 4 लोगों की घायल हो गए हैं. फिलहाल घायलों को लोहारा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया.
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान रोहित साहू (42 वर्ष) है. मामले में पुलिस ने बताया कि एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने कई लोगों पर हमला चाकू से कर दिया. पूरी घटना विकासखण्ड सहसपुर लोहारा के बाजार चारभाटा चौकी अंतर्गत ग्राम बिरनपुर की है.



