राजनीति

 ‘बाज, गिद्ध और चील शिकार करते रहते हैं’, शशि थरूर के ‘उड़ान’ वाले बयान पर कांग्रेस का पलटवार

जेएनएन, डिजिटल डेस्क। कांग्रेस और पार्टी सांसद शशि थरूर के बीच दिन-ब-दिन तकरार बढ़ती जा रही है। कांग्रेस अंदर अपने आलोचकों को संदेश देने के लिए की गई ‘उड़ान’ वाली पोस्ट पर पार्टी के सांसद ने शिकारी पक्षी वाली पोस्ट डालकर पलटवार किया है।

दरअसल, शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाल ही में प्रशंसा की थी, जिसको लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उनकी फटकार लगाई थी। इस पर शशि थरूर ने बीते दिन बुधवार (25 जून) को एक पक्षी वाली पोस्ट शेयर कर निशाना साधा और लिखा, “उड़ने के लिए इजाजत मत मांगो। पंख तुम्हारे हैं और आसमान किसी का नहीं है।” अब इस पोस्ट पर कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने पलटवार किया है।

क्या कहा मणिकम टैगोर ने?

कांग्रेस नेतृत्व के करीब माने जाने वाले कांग्रेस सांसद ने कहा, “उड़ने के लिए इजाजत मत मांगो। पक्षियों को उड़ने के लिए इजाजत की जरूरत नहीं होती… लेकिन आज के समय में एक स्वतंत्र पक्षी को भी आसमान देखना चाहिए- बाज, गिद्ध और ‘चील’ हमेशा शिकार करते रहते हैं। स्वतंत्रता मुफ्त नहीं है, खासकर तब जब शिकारी देशभक्ति को पंखों की तरह पहनते हैं।” इस पोस्ट में उन्होंने 6 शिकारी पक्षियों का वर्णन किया है, जिसमें बाल्ड ईगल, रेड-टेल्ड हॉक, ऑस्प्रे, अमेरिकन केस्ट्रल, टर्की वल्चर और ग्रेट हॉर्नड उल्लू।

क्या बीजेपी से बढ़ रही शशि थरूर की नजदीकियां?

कांग्रेस से बढ़ते तनाव के बीच चर्चा इस बात पर हो रही है कि क्या शशि थरूर बीजेपी में शामिल होंगे? और इस पर कांग्रेस सांसद का शिकारी वाला पोस्ट अनदेखा नहीं किया जा सकता। बीजेपी नेता पिछले काफी समय से शशि थरूर की तारीफ कर रहे हैं। हालांकि शशि थरूर इस बात को नकारते आए हैं कि वो बीजेपी में शामिल होंगे।

पहलगाम हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर को लेकर शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की और अखबार में इस पर एक लेख भी लिखा, जिसको लेकर कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्होंने सिर्फ वैश्विक मंच पर भारत का पक्ष रखा और उसकी सफलता का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि ये प्रशंसा प्रधानमंत्री की पार्टी में शामिल होने की कोशिश का संकेत नहीं है, जैसा कि दुर्भाग्य से लोग कर रहे हैं।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button