तकनीकी

 बस फोन को हिलाएं और हो जाएगा UPI पेमेंट, फोन में ऑन करें ये खास फीचर

UPI से पेमेंट करने का तरीका अब और भी आसान हो गया है। PhonePe ने Shake & Pay नाम का नया फीचर पेश किया है, जिसकी मदद से फोन को हल्का सा हिलाते ही सीधे QR स्कैनर खुल जाएगा और कुछ ही सेकंड में पेमेंट किया जा सकेगा।

कई बार ऐसा होता है कि जब हमें जल्दी में पेमेंट करना होता है तो पहले UPI एप खोलना, फिर QR स्कैन का विकल्प ढूंढना और उसके बाद पूरा प्रोसेस करना थोड़ा समय ले लेता है। खासकर वे लोग जो सुरक्षा कारणों से UPI एप को फोन की होम स्क्रीन पर नहीं रखते, उन्हें ज्यादा परेशानी होती है। अब इस नए फीचर के जरिए फोन को हल्का सा हिलाते ही सीधे QR कोड स्कैनर खुल जाएगा और आप तुरंत पेमेंट कर पाएंगे।

क्या है Shake & Pay फीचर?
जैसा कि नाम से साफ है, Shake & Pay में फोन को शेक यानी हिलाकर पेमेंट की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। इसका मतलब है कि आपको पहले एप खोलकर QR स्कैन का विकल्प ढूंढने की जरूरत नहीं होगी। बस फोन को उसी तरह हिलाना होगा जैसे हम किसी को बाय करते समय हाथ हिलाते हैं। इसके बाद तुरंत स्कैनर खुल जाएगा और आप पेमेंट कर सकते हैं।

कैसे काम करता है यह फीचर?
यह सुविधा फिलहाल PhonePe ऐप में उपलब्ध है। अगर आपने इस फीचर को ऑन कर रखा है, तो एप खोलने के बाद जैसे ही आप फोन को शेक करेंगे, सीधे QR कोड स्कैनर स्क्रीन खुल जाएगी। इससे दुकान, रेस्टोरेंट या किसी भी जगह पर पेमेंट करना पहले से ज्यादा तेज और आसान हो जाता है।

ध्यान रखने वाली बात यह है कि सुरक्षा के लिहाज से यह फीचर तभी काम करता है जब आपके फोन के बैकग्राउंड में PhonePe एप पहले से खुला हुआ हो।

ऐसे ऑन करें
अगर आप इस फीचर का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
1. अपने फोन में PhonePe एप खोलें।
2. होम स्क्रीन पर ऊपर बाईं ओर दिख रहे प्रोफाइल आइकन पर टैप करें।
3. नीचे स्क्रॉल करके Shake & Scan विकल्प को ढूंढें।
4. अपने QR कोड के नीचे दिख रहे Shake & Scan ऑप्शन को ऑन कर दें।
5. इसके बाद जब भी आप एप खोलकर फोन को हिलाएंगे, तो सीधे QR स्कैनर पेज खुल जाएगा।

बायोमेट्रिक के साथ पेमेंट और भी तेज
अगर आप पेमेंट को और ज्यादा तेज बनाना चाहते हैं, तो बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसमें QR कोड स्कैन करने के बाद आपको सिर्फ फेस अनलॉक या फिंगरप्रिंट से पेमेंट कन्फर्म करना होगा। इससे बार-बार UPI PIN डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी और पेमेंट सेकंडों में पूरा हो जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button