बंगलुरु में शाम 7:30 बजे से आमने-सामने होंगी स्मृति मंधाना-दीप्ति शर्मा

बंगलुरु. महिला प्रीमियर लीग में रोमांच का माहौल है और सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु और यूपी वॉरियर्स के बीच होने वाला मैच रोमांचक होने की उम्मीद है। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से बंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीजन के शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन करने वाली आरसीबी मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली हार के बाद वापसी करना चाहेगी। यह देखना दिलचस्प होगा कि वे यूपी वॉरियर्स की मजबूत टीम के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करते हैं। दूसरी ओर, यूपी वॉरियर्स अपने पिछले प्रदर्शन से उबरकर इस मैच में अपनी छाप छोडऩे के लिए उत्सुक होगी।
रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु— स्मृति मंधाना (कप्तान), कनिका आहूजा, एकता बिष्ट, किम गार्थ, ऋचा घोष, हीदर ग्राहम, वीजे जोशिता, सब्बिनेनी मेघना, जाग्रवी पवार, एलिसे पेरी, राघवी बिस्ट, स्नेह राणा, प्रेमा रावत, रेणुका सिंह, जॉर्जिया वेयरहम, डैनी व्याट।
यूपी वॉरियर्स— वृंदा दिनेश, ग्रेस हैरिस, तहलिया मैकग्राथ, किरण नवगिरे, उमा छेत्री (विकेट कीपर), दीप्ति शर्मा (कप्तान), सोफी एक्लेस्टोन, अलाना किंग, श्वेता सेहरावत, साइमा ठाकोर, क्रांति गौड़।



