खेल

 फाइनल में पहुंची पहलवान Vinesh Phogat, 

नई दिल्लीः भारतीय पहलवान विनेश फोगाट के फाइनल में पहुंचने पर मंत्री समेत कई हसि्तयों का सोशल मीडिया पर बधाईयों का तांता लग गया है। लोग अपने-अपने तरीके से बधाई दे रहे हैं। केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री मनसुख मांडविया, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रियंका गांधी, अश्विनी वैष्णव, राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव समेत कई राजनीतिक हस्तियों ने बधाई दी है। विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics 2024) में क्यूबा की युसनेलिस गुजमैन लोपेज को 5 . 0 से हराकर फाइनल में एंट्री कर ली है।

इस बीच सोशल मीडिया पर विनेश फोगाट के कुछ पुरानी पोस्ट वायरल हो रही हैं। 12 मार्च 2024 को विनेश ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, “DEAR HATERS , I HAVE SO MUCH FOR YOU TO BE AT. JUST BE PATIENT., यानी प्रिय नफरत करने वालों, मेरे पास आपके लिए बहुत कुछ है। बस धैर्य रखें। इसके बाद फोगाट ने 10 मई को एक बार फिर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया। इसमें विनेश लिखती हैं, “ईश्वर की न्याय की चक्की थोड़ा धीमी जरूर चलती है पर ‘पिस्ती’ बहुत बारिक है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button