छत्तीसगढ़

 पुलिसकर्मी ने की युवक की पिटाई, वीडियो सोशल मीडिया में वायरल, पीड़ित ने की शिकायत

रायपुर : पंडरी थाना क्षेत्र में युवक की पिटाई का मामला सामने आया है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. बुधवार रात लगभग सवा 9 बजे एक पुलिसकर्मी ने चाय ठेले पर एक युवक की पिटाई करने के साथ ही थप्पड़ जड़ दिया.आखिर पुलिसकर्मी ने युवक को क्यों पीटा इस बात का पता नहीं चल सका है.

पीड़ित युवक का बयान आया सामने : वहीं पीड़ित युवक के मुताबिक वो अपने भाई के चाय ठेले पर खड़ा था.इस दौरान पुलिसकर्मी ने जबरन डंडे बरसाए. इस पूरे मामले में सिविल लाइन सीएसपी का कहना है कि सोशल मीडिया में वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है कि आखिर किस बात को लेकर पुलिसकर्मी ने युवक की पिटाई की है. जांच के बाद ही पुलिसकर्मी के खिलाफ कोई एक्शन लिया जाएगा.

वायरल वीडियो की जांच की जा रही है कि आखिर पुलिसकर्मी ने किस बात को लेकर युवक की पिटाई की है. जांच के बाद उक्त पुलिसकर्मी के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जाएगी- अजय कुमार सिविल लाइन सीएसपी

क्या है पूरा मामला ?: ये घटना पंडरी थाना क्षेत्र के साइंस सेंटर के पास की है. जिसमें पंडरी थाना के पुलिसकर्मी ने एक युवक की जबरन डंडे से पिटाई करने के साथ ही उसे थप्पड़ जड़ दिया. पीड़ित युवक का नाम गोपाल दास डहरिया है जो सेक्टर 8 सड्डू का निवासी है. गोपाल दास साइंस सेंटर के पास अपने भाई के चाय ठेले की दुकान पर खड़ा था. इसी दौरान पंडरी थाना के पुलिसकर्मी वहां पर पहुंचे.इस दौरान एक कांस्टेबल मनीष साहू ने पीड़ित की पिटाई कर दी और उसे थप्पड़ भी जड़ दिया. पीड़ित युवक को हाथ पैर और छाती में डंडे से वार किया गया है. घटना के बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराने के साथ ही सीनियर पुलिस अधिकारी को भी घटना की जानकारी दी है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button