छत्तीसगढ़

 नशे में धुत बेटे ने पिता की टांगी से की हत्या… 

 अम्बिकापुर। शहर के बहेरापारा मणीपुर में सोमवार की रात शराब के नशे में धुत्त पुत्र ने फटकार लगाए जाने पर अपने पिता पारस केरकेट्टा 50 वर्ष को न सिर्फ टांगी से काट डाला बल्कि घर के समीप एक टंकी में शव फेंकते हुए आराम से बिरयानी खाकर सो गया। दिल दहला देने वाले इस वारदात के दौरान अधेड़ ने जान बचाने गुहार लगाई, मगर पड़ोसी घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके। सूचना पर मणीपुर पुलिस ने रात में ही आरोपी पुत्र प्रभात उर्फ लेदा 22 वर्ष को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। घटना के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बहेरापारा निवासी पिता-पुत्र पारस केरकेट्टा व प्रभात उर्फ लेदा के बीच शराब के नशे में अक्सर विवाद हुआ करता था। चूंकि पिता भी शराब पीते थे इसलिए मोहल्लेवासी उनके विवाद में कभी बीच-बचाव करने नहीं आए। घटना दिवस सोमवार की रात करीब 11 बजे पुत्र प्रभात उर्फ लेदा शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा, जिससे पिता ने उसे शराब सेवन व देर रात आने पर फटकार लगाई। पिता द्वारा डांटे जाने से क्षुब्ध होकर वह बगल के अपने कमरे में चला गया और थोड़ी देर बाद टांगी लेकर निकला और अपने पिता को खींचकर घर के बाहर निकालते हुए ताबड़तोड़ वार कर दिया। महज फटकार लगाए जाने पर धुत पुत्र हैवान बन गया और पिता के गले में भी कई बार वार कर मौत के घाट उतार दिया। घर के बाहर ही टेपनल के सामने छोटी टंकी बनी है। आरोपी ने पिता के शव को घसीट कर उसी टंकी में डाल दिया और कमरे में जाकर इतमिनान से बिरयानी खाया और सो गया।

रस्सी झूलता देख चौंकी पुलिस घटना की सूचना पर मणीपुर थाना प्रभारी सीपी तिवारी के नेतृत्व में पुलिस का अमला मौके पर पहुंचा। आरोपी प्रभात उर्फ लेदा पिता को मौत के घाट उतारने के बाद अपने कमरे में घुस भीतर से दरवाजा बंद कर लिया था। पुलिस ने जब दरवाजा खटखटाया तब उसने न तो दरवाजा खोला और न ही कोई प्रतिक्रिया दी, जिससे पुलिस ने रोशनदान से झांककर देखा तो एक रस्सी झूलता हुआ दिखाई दिया, मगर रस्सी का ओर और छोर नजर नहीं आ रहा था। रस्सी देख पुलिस चौंक पड़ी और यह अनुमान लगाते हुए कि कहीं आरोपी ने भी तो फांसी नहीं लगा लिया है, सोंच कर दरवाजा तोड़ जैसे भीतर घुसी आरोपी आराम से पलंग पर लेटा हुआ मिला। उसके कमरे में ही बिरयानी का अवशेष पड़ा हुआ था। पुलिस ने जब उससे पूछा अपने पिता को क्यों मार डाला तो उसने कहा बाई मिस्टेक मार दिया।

मुर्गा दुकान में कटिंग का करता है काम

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह रिंगरोड स्थित एक मुर्गा दुकान में मुर्गा काटने का काम करता है। जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यही वजह थी कि पुत्र का हाथ पिता की हत्या करते हुए नहीं कांपा और पिता को मौत के घाट उतारने के बाद भी उसके चेहरे में न तो कोई शिकन थी और न ही पछतावा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button