छत्तीसगढ़

 धान सत्यापन के नाम पर अवैध वसूली, पटवारी को कलेक्टर ने किया निलंबित

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही।  जिले के ग्राम ठेंगाडांड़, हल्का खोडरी तहसील पेंड्रारोड में पटवारी मुकेश्वर नाथ साहू द्वारा किसानों से धान का सत्यापन करने के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया था। इस पर लल्लूराम डॉट कॉम ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। मामले पर संज्ञान लेते हुए जिला कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने आरोपी पटवारी को निलंबित कर दिया है।

कलेक्टर कार्यालय गौरेला पेण्ड्रा मरवाही द्वारा जारी निलंबन आदेश के मुताबिक, पटवारी के खिलाफ मामले की जांच में रिश्वत लेने के आरोप सत्य पाए गए हैं, जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम-3 का उल्लंघन है। इसके मद्देनजर पटवारी मुकेश्वर नाथ साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है और उन्हें मुख्यालय भू-अभिलेख शाखा जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में नियत किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

गौरतलब है कि ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया था कि पटवारी मुकेश्वर नाथ साहू द्वारा आय, जाति, निवास और फौती नामांतरण के नाम पर भी वसूली की जा रही थी। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि स्थानीय निवासी किसान कुंवरसिंह राठौर पटवारी को 5000 रुपए देते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसे पटवारी बड़ी जल्दी से अपनी जेब में रख लेता है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button