तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी 2 बाइक को टक्कर, हादसे में तीन युवकों और दो युवतियों की मौत

भानुप्रतापपुर. कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर के अंतागढ़ मार्ग में भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है. तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में तीन युवकों और दो युवतियों की मौत हो गई है. सभी कॉलेज के छात्र बताए जा रहे हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
कांकेर में लगातार बढ़ रहे हादसे: सड़क सुरक्षा को लेकर छत्तीसगढ़ पुलिस और परिवहन विभाग की तरफ से कांकेर में लगातार लोगों को जागरुक करने का काम किया जा रहा है. इसके बावजूद भी जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक नहीं लग पा रही है. कांकेर में बीते 6 साल में 1100 से ज्यादा लोगों ने सड़क हादसे में जान गंवाई है. जबकि 2084 लोग घायल हुए हैं. बीते 6 साल में कुल 2012 सड़क हादसों के केस दर्ज किए गए हैं.
| कांकेर में सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ा |
| साल 2019: कुल 351 सड़क हादसे, 173 लोगों की मौत, 400 लोग हुए घायलसाल 2020: कुल 320 सड़क हादसे, 168 लोगों की मौत, 325 लोग हुए घायलसाल 2021: कुल 351 सड़क हादसे, 196 लोगों की मौत, 381लोग हुए घायलसाल 2022: कुल 319 सड़क हादसे, 173 लोगों की मौत, 420 लोग हुए घायलसाल 2023: कुल 350 सड़क हादसे, 225 लोगों की मौत, 275 लोग हुए घायलसाल 2024: कुल 321 सड़क हादसे, 170 लोगों की मौत, 283 लोग हुए घायल |
कांकेर में सड़क हादसे के यह आंकड़े बेहद डरावने हैं. साल दर साल यह आंकड़ा बढ़ता जा रहा है. शुक्रवार को कांकेर में हुए हादसे ने इस साल नए साल से पहले मातम जैसा माहौल बना दिया है.



