छत्तीसगढ़

 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों का ट्रांसफर

जांजगीर। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जिले में पदस्थ तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों का प्रशासनिक आधार पर तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

आदेश के अनुसार शशिभूषण सोनी को तहसीलदार अकलतरा से तहसीलदार बम्हनीडीह पदस्थ किया गया है, जबकि अविनाश चौहान को तहसीलदार बम्हनीडीह से तहसीलदार अकलतरा भेजा गया है। इसी प्रकार शालिनी तिवारी को अतिरिक्त तहसीलदार अकलतरा से अतिरिक्त तहसीलदार नवागढ़ पदस्थ किया गया है।

महेंद्र लहरे को तहसीलदार पामगढ़ से तहसीलदार शिवरीनारायण, टिकेन्द्र नुरूटी को तहसीलदार शिवरीनारायण से तहसीलदार बलौदा और अमरनाथ श्याम को तहसीलदार बलौदा से तहसीलदार पामगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा संजय बरेठ को नायब तहसीलदार शिवरीनारायण से तहसीलदार बम्हनीडीह तथा चंद्रकुमार साहू को नायब तहसीलदार बम्हनीडीह से नायब तहसीलदार शिवरीनारायण पदस्थ किया गया है।

कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार यह तबादला प्रशासनिक आवश्यकता के मद्देनजर किया गया है और सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button