ट्रेन के इंजन में ड्राइवर ने डाल दिया एक बोरी बालू, वायरल हुआ वीडियो, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ट्रेन का लोको पायलट, यानी ड्राइवर इंजन के ऊपर चढ़कर एक छेद में रेत डाल रहा है। उसने पूरी एक बोरी रेत को इंजन में डाल दिया। यह देखकर सोशल मीडिया पर लोग काफी हैरान हैं।
: एक जगह से दूसरे जगह जाने के लिए लोग अक्सर ट्रेन यात्रा करते हैं। ट्रेन से सफर सस्ता और आरामदायक माना जाता है। अब इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें ट्रेन से संबंधित एक अनोखी चीज देखने को मिली है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ट्रेन का लोको पायलट, यानी ड्राइवर इंजन के ऊपर चढ़कर एक छेद में रेत डाल रहा है। उसने पूरी एक बोरी रेत को इंजन में डाल दिया। यह देखकर सोशल मीडिया पर लोग काफी हैरान हैं। लोगों का सवाल है कि आखिर ड्राइवर ने ऐसा क्यों किया है?
क्यों इंजन में डाली रेत?
हम सभी जानते हैं कि ट्रेन के पहिए और पटरी दोनों ही लोहे की बनी होती हैं। इस वजह से पानी पड़ने से चिकनाहट बढ़ जाती है और घर्षण कम हो जाता है। इसकी वजह से पहिए के फिसलने का खतरा रहता है। घर्षण को बढ़ाने के लिए ही रेत को पटरियों पर डाला जाता है। इससे डिब्बे में रेत डाली जाती है, उसे सैंड बॉक्स कहते हैं। इसी सैंड बॉक्स से रेत पटरियों पर छोड़ी जाती है ताकि फिसलन कम हो सके और ट्रेनें आसानी से बिना किसी हादसे के चल सकें
वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @kamleshshergill72 नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। इसमें एक ट्रेन का ड्राइवर इंजन के आगे चढ़कर उसके अंदर एक बोरी रेत डाल रहा है। लगे लोहे पर खड़ा होकर हाथों में बोरी भरकर रेत पकड़ा हुआ है। इसके बाद वो इंजन में मौजूद एक छेद में बोरी को पलट देता है। पूरी बोरी वो इंजन के अंदर ही डाल देता है। यह देखकर लोग हैरान हैं और सोच में पड़ गए कि आखिर ऐसा क्यों किया?



