मनोरंजन

‘टॉक्सिक’ के आते ही ‘आवारापन 2’ हुई फुस्स, जानें- ‘इरुमुडी’ सहित बाकी फिल्मों का हाल

बुधवार को सिनेमाघरों में यश की मच अवेटेड फिल्म  ‘टॉक्सिक’ की एंट्री हुई. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही कहर बरपा दिया. वहीं सिनेमाघरों में मौजूद आवारापन 2 से लेकर बंटवारा 1947 तक तमाम फिल्मों की कमाई को बड़ा झटका लगा. चलिए यहां इन सभी की बुधवार की  बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जानते हैं.

टॉक्सिक ने बुधवार को कितनी की कमाई?
यश की ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज के पहले दिन सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 24 हजार 577 शो में 101.10 करोड़ की नेट कमाई की. इसी के साथ इसका भारत में कुल नेट कलेक्शन 101.10 करोड़ रुपये हो गया है जबकि कुल ग्रॉस कलेक्शन 120.75 करोड़ रुपये हुआ है. वहीं विदेशों में, फिल्म ने कुल 20.00 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है, जिससे इसका दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन 140.75 करोड़ हो गया है.

आवारापन 2 ने दूसरे बुधवार कितनी की कमाई?
‘आवारापन 2’ की कमाई पर ‘टॉक्सिक’ की रिलीज का तगड़ा असर पड़ा है और इसने बुधवार को अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक  ‘आवारापन 2’ ने रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को 90 लाख की कमाई की है. मंगलवार की 3.75 करोड़ के कलेक्शन की तुलना में बुधवार को इसकी कमाई में 76 फीसदी की मंदी दर्ज की गई है.

 इरुमुडी ने बुधवार को कितनी की कमाई?
रवि तेजा की इरुमुडी ने बुधवार को भी डबल डिजिट में ही कलेक्शन किया. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबित इस फिल्म ने रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को  2 हजार 313 शो में 10.20 करोड़ की नेट कमाई की. इसी के साथ इसका भारत में कुल नेट कलेक्शन 85.25 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं इसकी ग्रॉस कमाई 98.90 करोड़ रुपये हुई है.

विदेशों में, फिल्म ने छठे दिन 0.75 करोड़ कमाए, जिससे इसका ओवरसीज का कुल ग्रॉस कलेक्शन 17.25 करोड़ हो गया है जबकि वर्ल्डवाइड इसकी 6 दिनों की कमाई 116.15 करोड़ हो गई है.

विश्वनाथ एंड सन्स ने दूसरे बुधवार कितना कमाया? 
सूर्या की विश्वनाथ एंड सन्स ने भी दूसरे बुधवार ठीक कमाई की है. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को 2.40 करोड़ की नेट कमाई की है. इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 13 दिनों की नेट कमाई अब 107.84 करोड़ रुपये हो गई है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button