खेल

 टी-20 वर्ल्ड कप में आज बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया

एजेंसियां— मैनचेस्टर, मध्यक्रम के बल्लेबाजों की नाकामी और खराब फील्डिंग के कारण महिला टी-20 वल्र्ड कप 2026 में भारतीय टीम का अभियान खतरे में पड़ गया है और ऐसे में गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ मैनचेस्टर में होने वाले मैच में वह इन कमजोरियों को दूर करने के लिए बेताब होगी। भारत ने 12 टीमों के इस टूर्नामेंट में अपने शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों की फॉर्म की चिंता के साथ उतरा था, लेकिन स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने काफी हद तक उन आशंकाओं को दूर कर दिया है। मंधाना ने तीन मैच में 159 रन बनाए हैं, जबकि शेफाली ने 92 रन का योगदान दिया है।

दोनों बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट 154 से अधिक है, लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाज अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे हैं, जो टीम के लिए नई चिंता बन गई है। कप्तान हरमनप्रीत कौर (स्ट्राइक रेट 109.09), जेमिमा रोड्रिग्स (94.11) और यस्तिका भाटिया (105.88) अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं, जिससे ऋचा घोष और दीप्ति शर्मा पर तेजी से रन बनाने का दबाव बढ़ जाता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button