मनोरंजन

 चौथे संडे फिर दहाड़ी ‘धुरंधर 2’, कर डाली शानदार कमाई, ये सॉलिड रिकॉर्ड भी बनाया, अब 11सौ करोड़ी बनना तय

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है और दर्शकों को अब भी फेवरेट बनी हुई है. भले ही इस फिल्म को ज्यादातर दर्शकों ने देख लिया हो, लेकिन चौथे वीकेंड पर भी इसने गर्दा उड़ा दिया. यहां तक कि इसने नई रिलीज अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की डकैत को भी पीछे छोड़ दिया है. जानते हैं ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के पच्चीसवें दिन यानी चौथे संडे को कितनी कमाई की है?

‘धुरंधर 2’ ने 25वें दिन कितना किया कलेक्शन?
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ रिलीज से पहले दिन से लेकर अब तक दर्शकों को दीवाना बनाए हुए है. हालांकि तीसरे हफ्ते में इसकी कमाई में गिरावट भी दर्ज की गई थी और इसकी कमाई सिंगल डिजिट में सिमट गई थी लेकिन चौथे वीकेंड पर एक बार फिर ‘धुरंधर 2’ ने अपनी रफ्तार बढ़ाई और शानदार कलेक्शन कर हर किसी को हैरान कर दिया. इसी के साथ आदित्य धर निर्देशित फिल्म ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है.

  • इन सबके बीच फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘धुरंधर 2’ ने पहले हफ्ते में 674.17 करोड़ कमाए थे.
  • इसके बाद दूसरे वीक में इस फिल्म का कलेक्शन 263.65 करोड़ और तीसरे हफ्ते की कमाई 110.60 करोड़ रुपये रही.
  • वहीं फिल्म ने 23वें दिन 7 करोड़ और 24वें दिन 13.50 करोड़ का कलेक्शन किया.
  • अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के 25वें दिन यानी चौथे संडे को कमाई में तेजी दिखाते हुए 14.75 करोड़ रुपये कमाए हैं.
  • इसी के साथ ‘धुरंधर 2’ की 25 दिनों की कुल कमाई अब 1083.67 करोड़ रुपये हो गई है.

‘धुरंधर 2’ बनी चौथे संडे तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
‘धुरंधर 2’ की कमाई में चौते संडे न केवल तेजी देखी गई बल्किन इसने एक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. बता दें कि 14.75 करोड़ के कलेक्शन के साथ ‘धुरंधर 2’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर चौथे संडे सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. वहीं दूसरे नंबर पर पुष्पा 2 (15.65 करोड़) है जबकि पहला नंबर पर धुरंधर (24.3 करोड़) है.

‘धुरंधर 2’ के बारे में
‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में 19 मार्च के रिलीज हुई थी. आदित्य धर निर्देशित इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा सारा अर्जुन, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, गौरव गेरा, मानव गोहिव और दानिश पुंडिर सहित कई कलाकारों ने अपने किरदारों को दोहराया है. 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button