खेल

 चैंपियंस ट्रॉफी 2025, हेड टू हेड रिकॉर्ड, भारत ने कई बार पाकिस्तान को चटाई है धूल, इतिहास गवाह है

India vs Pakistan: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ करने के बाद भारत रविवार को दुबई में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए बिल्कुल तैयार है. राजनीतिक तनाव के कारण भारत अपने मैच मेजबान पाकिस्तान की जमीन पर नहीं, बल्कि दुबई में खेल रहा है. पाकिस्तान अपना पहला मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ 60 रन से हार चुका है और वह एक दबाव के साथ भारत से भिड़ेगा. पाकिस्तान की एक और हार उसे टूर्नामेंट से बाहर कर देगी, उसके बाद वह केवल एक मेजबान देश ही बनकर रह जाएगा, जिसकी संभावना काफी हद तक है.

हारकर थका हुआ पाकिस्तान होगा भारत के सामने

न्यूजीलैंड से 60 रनों की भारी हार के साथ मेजबान पाकिस्तान ग्रुप ए में सबसे निचले स्थान पर हैं. नेट रन रेट के कारण तीसरे स्थान पर मौजूद बांग्लादेश से भी पीछे है. ऐसे में भारत के खिलाफ इसका मुकाबला करो या मरो होगा. भारतीय टीम इस समय इतनी मजबूत है कि वह पाकिस्तान को पानी भी नहीं मांगने देगी. खुद मेजबान होकर इस टीम को दुबई का दौरा करना पड़ा है और इसके हौसले एकदम पस्त होंगे.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button