मध्यप्रदेश

 घर में तीन शव मिलने से मचा हड़कंप, पड़ोसियों ने पुलिस को दी थी सूचना

मऊगंज। मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में आने वाले गडरा गांव में एक घर में तीन लोगों का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी जब पुलिस मौके पर पहुंची तो गेट खोलकर देखा गया। घर के अंदर तीन  शव पड़े हुए थे। 

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी दिलीप कुमार भी सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंच गए हैं। पड़ोसियों का कहना है कि सुबह से बदबू आ रही थी जब घर में देखा गया तो दरवाजे बंद थे।

आपको बता दें कि यह घर औसेरी साकेत का है, उसकी पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। वह अपने बेटे अमन और बेटी मीनाक्षी के साथ रहता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, रीवा से फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button